Google Pixel 8 सीरीज में आया नया कलर, जल्द होगा पेश
Google ने अक्टूबर 2023 में ग्लोबल लेवल पर Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान कंपनी ने Pixel 8 को हेजल, ओब्सीडियन और रोज कलर ऑप्शन में पेश किया था। वहीं Pixel 8 Pro को बे और ओब्सीडियन में लॉन्च किया गया था।
हालाँकि, अब सीरीज को एक नया कलर ऑप्शन मिल रहा है। Google Pixel 8 सीरीज को 'Minty Fresh' कलर में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालाँकि, यह साफ नहीं है कि किस मॉडल को यह कलर ऑप्शन मिलेगा या दोनों को मिलेगा।

ऐसा मालूम होता है कि नया कलर शुरुआत में केवल अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा क्योंकि Google के भारतीय हैंडल ने अभी तक इस शेड को टीज नहीं किया है। नया शेड 25 जनवरी को सामने आएगा।
Google Pixel 8 सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनो शामिल है। दोनों आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ आते हैं और इनमें टेंसर जी3 चिपसेट मिलता है।

Pixel 8 में FHD+ रिजॉल्यूशन वाली 6.2-इंच की कॉम्पैक्ट स्क्रीन है, जबकि Pixel 8 Pro में 6.7-इंच QHD+ पैनल है। नॉन-प्रो मॉडल में डुअल कैमरे मिलता है और प्रो मॉडल में ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम मिलता है।
Google Pixel 8 मौजूदा समय में बेस 128GB वैरिएंट के लिए 75,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 82,99 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Pixel 8 Pro के 128GB वैरिएंट की कीमत 1,06,999 रुपये और 256GB वैरिएंट की कीमत 1,13,999 रुपये है।

Google Pixel 8 सीरीज का मुकाबला iPhone 15 और iPhone 15 Pro से किया जाता है। वीवो एक्स100, गैलेक्सी एस23 लाइनअप और अपकमिंग वनप्लस 12 इसके अन्य प्रतिस्पर्धी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








