Samsung Galaxy S23 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, इतनी होगी कीमत

Samsung Galaxy S23 का नया कलर वेरियंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने नए लाइम (Lime) कलर वेरियंट के साथ भारतीय बाजारों में पेश किया है। आपको बता दें, कंपनी ने साल की शुरूआत फरवरी में Samsung Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के समय कंपनी ने इस इस स्मार्टफोन को क्रीम, ग्रीन, लैवेंडर और फैंटम ब्लैक कलर्स में पेश किया था। लेकिन अब इसमें एक और कलर जुड़ गया है। यह फोन लाइम कलर वेरियंट के साथ भी खरीदा जा सकेगा। फोन के लाइम कलर ऑप्शन को आप 16 मई 2023 यानि की आज से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 नए कलर वेरियंट की कीमत
Samsung Galaxy S23 के नए लाइम कलर स्मार्टफोन के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट को की कीमत 74,999 रुपये तय की गई है, वहीं 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट के लिए आपको 79,999 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 नए कलर वेरियंट पर ऑफर
Samsung Galaxy S23 नए कलर वेरियंट पर ग्राहकों को कई ऑफर्स का भी लाभ मिल रहा है। अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड और Bajaj Finserv कार्ड से फोन खरीदते हैं तो 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर्स एक्सचेंज ऑफर के तहत अपना पुराना हैंडसेट वापस कर 8000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस भी पा सकते हैं। वहीं इस स्मार्टफोन पर 5000 रुपये के कैशबैक ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर के बाद Samsung Galaxy S23 128 GB स्टोरेज वेरियंटं की कीमत मात्र 61,999 रुपये और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 66,999 रुपये तक हो जाएगी।
Samsung Galaxy S23 लाइम कलर के स्पेसिफिकेशंस
गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन के लाइम कलर के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आपको वही स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे, जो कंपनी ने अपने दूसरे कलर वेरिएंट में शामिल किए हैं। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.1 इंच का फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आ रहा है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर शामिल गया है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होगा, जिस पर कंपनी के वन यूआई 5.1 की लेयर है।

वहीं फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी अपने इस हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दे रही है। गैलेक्सी एस23 में 3X ऑप्टिकल जूम और 30x हाइब्रिड जूम जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें HDR टेक्नोलॉजी, स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी दिए जा रहे हैं।
इसके बाद बात अगर बैटरी की करें तो आपको गैलेक्सी एस23 में 3900mAh की बैटरी मिल रही है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा आपको फोन को चार OS अपग्रेड और 5 साल के लिए सिक्यॉरिटी अपडेट भी मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








