Vivo T3 Ultra की नई डिटेल्स आई सामने, जाने क्या कुछ होगा नया
Vivo T3 Ultra फोन लॉन्च होने से पहले ही सुर्खियों में है। इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स भी लीक हो चुकी है। कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इस स्मार्टफोन के मेन फीचर्स की डिटेल्स भी सामने आ चुकी है।
बता दें कि Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन Vivo T3 सीरीज में टॉप फोन के रूप में एंट्री लेने जा रहा है। Vivo की इस सीरीज में Vivo T3 Lite 5G, Vivo T3x 5G, Vivo T3 5G और Vivo T3 Pro 5G के नाम पहले से ही शामिल है। लेकिन अब कंपनी भारत में अपने इस धमाकेदार फोन Vivo T3 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च होने से पहले इस फोन के बारे में एक और लीक सामने आया है। चलिए जानते हैं।

Vivo T3 Ultra के संभावित फीचर्स
Vivo T3 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च होने से पहले एक बार फिर से लीक हो गए हैं। फोन की कीमत के बारे में जानकारी यहां पर देखने को मिली है। लीक डिटेल्स के मुताबकि, इस फोन में Dimensity 9200 Plus चिपसेट के साथ 1.5K हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिल सकता है।
इसमें कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको Sony IMX921 सेंसर प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें OIS सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। ये फोन IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 12GB तक रैम दी जा सकती है। साथ ही इसमें अन्य रैम ऑप्शन भी शामिल किए जा सकते हैं।
ये फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड OS स्किन के साथ आ सकता है। बैटरी की बात करें तो Vivo T3 Ultra में 5,500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Vivo T3 Ultra इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस हो सकता है।
Vivo T3 Ultra की संभावित कीमत
फोन भारत में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ दस्तक दे सकता है, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये हो सकती है। इसके अलावा इस फोन के 8GB+256GB की कीमत 32,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 34,999 रुपये हो सकती है।
कलर ऑप्शन के रूप में इसके Forest Green और Luna Grey में आने की संभावना है। वहीं फोन सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च होने की खबरे सामने आ रही हैं। अब देखना यह होगा कि कंपनी अपने इस फोन को यही सारे फीचर्स और कीमत पर लॉन्च करती है या फिर हमें इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








