Home
Mobile

जरा संभलकर ज्‍यादा मोबाइल पर बात करने से आपको हो सकता है ब्रेन कैंसर

जरा संभलकर ज्‍यादा मोबाइल पर बात करने से आपको हो सकता है ब्रेन कैंसर

लोगों की जिंदगी में तकनीक के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जहां एक ओर लोगों को इसका फायदा मिल रहा है वहीं दूसरी ओर मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल ब्रेन कैंसर को बढा़ भी रहा है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक नए अध्ययन से यह पता चला है कि रोजाना आधे से एक घंटे तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल ब्रेन कैंसर के खतरे को तीन गुणा तक बढ़ा सकता है।

डेली एक्सप्रेस के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने इंटरफोन नाम की रिपोर्ट में बताया है कि उनलोगों में ब्रेन कैंसर होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है जो मोबाइल फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यह रिपोर्ट 13 देशों के 5,000 ब्रेन कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों, उनके दोस्तों या परिजनों से दस साल के समय अंतराल पर किए गए साक्षात्कार पर आधारित है।

शोधकर्ताओं के अनुसार दिनभर में एक घंटे या उससे ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन शोध के दौरान 30 साल या उससे कम उम्र वाले किसी भी पीड़ित का साक्षात्कार नहीं लिया गया। शोधकर्ताओं ने यह पाया कि जिस तरफ फोन रखकर बात की गई थी उस तरफ ट्यूमर होने की संख्या ज्यादा रही।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X