Home
Mobile

मोटोरोला ने भारत में लांच किया डेफी प्‍लस एंड्राएड स्‍मार्टफोन

मोटोरोला ने भारत में लांच किया डेफी प्‍लस एंड्राएड स्‍मार्टफोन


स्‍मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की दिग्‍गज कंपनी मोटोरोला मोबिल्‍टी ने भारत में एंड्राएड बेस नया फोन लांच कर दिया है। मोटोरोला डेफी प्‍लस नाम के इस स्‍मार्ट फोन में पानी और धूल को कोई असर नहीं पड़ता। यह पूरी तरह से वॉटर और डस्‍ट प्रूफ फोन है। कुछ समय पहले मोरोला के शेयर और विश्‍व में रेंकिंग काफी घट गई थी, मगर अब धीरे-धीरे मोटोरोला फिर से बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाने में लगा हुआ है।

टच स्‍क्रीन आधरित मोटोरोला डेफी प्‍लस स्‍मार्टफोन में तकनीकी रूप से कई फीचर दिए गए हैं। बेहतर पवार के लिए फोन में एंड्राएड का 2.3 जींजरब्रेड आपरेटिम सिस्‍टम इनबिल्‍ड है जो 1 गीगा हर्ट के TI OMAP 3620 प्रोसेसर में स्‍मूद वर्क परफार्मेंस प्रोवाइड करता है। कंपनी के अनुसा डेफी में हाईक्‍वालिटी बैटरी का प्रयोग किया गया है जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 16 दिनों का लम्‍बा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है।

मोटोरोला डेफी प्‍लस में 3.7 इंच स्‍क्रीन साइज के साथ गोरिल्‍ला ग्‍लास दिया गया है जिसमें स्‍क्रेच लगने का कोई डर नहीं रहता। इसके साथ डेफी प्‍लस की स्‍क्रीन 480 x 854 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है जिससे यूजर को किस्‍ट्रल क्‍लियर पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करती है। फोटो कैपचरिंग के लिए डेफी प्‍लस में 5 मेगापिक्‍सल का हाई क्‍वलिटी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा कैमरे में जियो टैगिंग, लिड फ्लैश, ऑटो फोकस और इमेज स्‍टेबलाइजेशन जैसे शानदार फीचर दिए गए हैं। फोन द्वारा ली गई पिक्‍चर 2592 × 1944 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है, आप चाहें तो इन्‍हें बड़ी स्‍क्रीन में भी देख सकते हैं।

स्‍मार्टफोन की वजह से डेफी में 3 जी, वाईफाई, ऐज और नॉयस कैसिंलेशन जैसे यूज़फुल फीचर दिए गए है जो बाजार में उपभोक्‍ताओं को काफी पसंद आएंगे। कंपनी ने डेफी प्‍लस को 17,990 रूपए की शुरूआती कीमत में लांच किया है अब देखना यह है मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन अन्‍य स्‍मार्टफोन को कड़ीटक्‍कर दे पाएंगा या नहीं।

मोटोरोला डेफी प्‍लस के फीचरों पर एक नजर

  • 3.7 इंच टच स्‍क्रीन

  • गोरिल्‍ला ग्‍लास डिस्‍प्‍ले

  • 480 x 854 स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन सपोर्ट

  • 2.3 जींजरब्रेड आपरेटिम सिस्‍टम

  • 1 गीगा हर्ट के TI OMAP 3620 प्रोसेसर

  • 5 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 2592 × 1944 पिक्‍चर रेज्‍यूलूशन

  • फ्लैश लाइट, ऑटो फोकस, जियो टैगिंग

  • ब्‍लूटूथ, वाईफाई, जीपीआरएस, ऐज

  • कीमत- 17,990 से शुरू

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X