बाजार में धूम मचाने आ गया मोटोरोला का XT 531

मोटोरोला का नया मोबाइल फोन देखने में स्टाइलिश है 11.95 की मोटाई और 114 ग्राम भार के साथ यह देखने में काफी स्लीक और हल्का है। hvga टेक्नालॉजी से इसकी स्क्रीन काफी यूजर फ्रेंडली है जिसमें पिक्चर क्वालिटी भी लाजवाब है। मोटोरोला एक्सटी 531 में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है विडियो रिकार्डिंग के साथ आप फोटो कैपचरिंग भी कर सकते है वीडियो चैटिंग के लिए एक्सटी में फ्रंट वीजीए कैमरा की भी सुविधा है। अपनी फोटो और मूवी को स्टोर करने की चिंता मत करिए नए मोटोरोला एक्सटी में 32 जीबी की एक्सपेंडेबल मैमोरी दी गई है जो काफी है।
एक्सटी का यह फीचर आपको जरूर भायेगा इसमें जीपीएस की सुविधा के साथ आप कही भी हो अपना लोकेशन जान सकते हैं अगर चाहें तो गूगल मैप, गूगल नेवीगेशन और इंनकंपास जैसी एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ, 3जी, वाईफाई जैसे कई ऑपशन कनेक्टीविटी के लिए दिए गए है। 1540 एमएएच बैटरी की वजह से इसका पावर बैकअप काफी अच्छा है 28 दिनों तक स्टैंडबाए टाइम के साथ आप 8 घंटे तक नॉन स्टाप आप बात कर सकते हैं । बाजार में इस आकर्षक मोबाइल की कीमत 12000 रूपए दी गई है। कंपनी को उम्मीद है कि लोगों को इसके फीचर जरूर पसंद आएगें।


Click it and Unblock the Notifications








