Home
Mobile

एमवीएल ने लांच किया नया हेंडसेट

By Super
एमवीएल ने लांच किया नया हेंडसेट
एमवीएल ग्रुप ने मोबाइल बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए दमदार फीचरों से लैस एमवीएल आर 6 को लांच किया है। एमवीएल के आर 6 में कम दामों में कई फीचर दिए गए हैं। आर 6 में स्‍नीफर के नाम से मोबाइल ट्रेंकिंग प्रोग्राम दिया गया है जिसकी मदद से मोबाइल चोरी हो जाने पर आप उसे ट्रैंक कर सकते हैं।

1.3 मेगापिक्‍सल के कैमरे के साथ आर 6 में फ्लैश भी दिया गया है। वीडिया रिकार्डिंग के अलावा जूम फैसलिटी से आप दूर के वीडियो भी रिर्काड कर सकते हैं। म्‍यूजिक के शौकीनों के लिए एमपी 3 के साथ एफएम कर सुविधा भी नए आर 6 में दी गई है। आप सोच भी नही सकते कि इतने कम दाम में आपको किसी मोबाइल सेट में जीपीआरएस की सुविधा मिलेगी एमवीएल के आर 6 में जीपीआरएस की
सुविधा दी गई है आप इंटरनेट सर्फिंग का मजा भी आराम से ले सकते हैं।

बैटरी बैकप की बात करें तो नए आर 6 में 650 मिनट का अनलिमिटेड टॉक टाइम दिया गया है, 720 घंटे का स्‍टैंड बाए टाइम दिया गया है जो इस रेंज के मोबाइल में सबसे ज्‍यादा है। इसके अलावा करेंसी कनर्वटर, वल्‍ड क्‍लॉक, साउंड रिर्काडर और केलकुलेटर जैसे फीचर भी दिए गए है। बाजार में इतने फीचरों से लैस इस मोबाइल की कीमत मात्र 1999 रूपए है अगर कम दाम में आप इंटरनेट, कैमरे जैसे फीचर चाहते है तो आपके लिए यह एक बेहतर फोन है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X