नोकिया फोन का नया कॉन्सेप्ट, इंटरनेट पर हो रहा है हिट!
नोकिया कंपनी जल्द ही अपना नया फोन उतारने वाली है, इसके लिए काफी लम्बे समय से चर्चाएं भी हो रही हैं। अब फोन अपने नए फोन कॉन्सेप्ट को लेकर चर्चाओं में है।
स्मार्टफोन की दुनिया में नोकिया एक ऐसा नाम है जिससे लोगों को हमेशा ही एक लगाव रहा है। ऐसा इसलिए है कि नोकिया ने लोगों का न सिर्फ विश्वास जीता है बल्कि एक समय पर हर घर में अपनी खास जगह भी बनाई है। आपको वो समय भी याद होगा जब मोबाइल फोन का मतलब ही मोबाइल फोन हो चुका था।
हालंकि इसके बाद नोकिया ने कई उतार-चढ़ाव भी देखे और नोकिया का नाम स्मार्टफोन मार्केट में काफी कम हो गया है। नोकिया के स्मार्टफोन मार्केट में भले ही कम हो गए हों, लेकिन लोगों के मन में नोकिया के लिए विश्वास आज भी बरकार है।

अब सुनने में आया है कि नोकिया फोन का एक नया कॉन्सेप्ट इंटरनेट पर छा गया है। यह कॉन्सेप्ट बेहद ही कमाल है, और देखने में एकदम शानदार है। इस नए फोन का कॉन्सेप्ट डिज़ाइनर 'माइकल मुलेबा' ने बनाया है।
इस नए नोकिया फोन का कॉन्सेप्ट काफी कुछ मुमकिन सा लगता है, जिसके साथ ही इसे आने वाले समय में देखने की उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
बटनलेस फोन
नोकिया के इस नए स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट बेहद अलग है, और लाजवाब भी। फोन को एकदम बटनलेस बनाया गया है, यानी कि इस फोन में एक भी बटन नहीं दिया जाएगा। न ही इसमें वॉल्यूम की आदि होंगी, हालाँकि इसमें थोड़ा कंफ्यूजन हो सकता है।
एज-टू-एज डिस्प्ले
स्मार्टफोन की बात करें एज-टू-एज डिस्प्ले हाल ही में एक नया स्टाइल स्टेटस बन चुका है। नोकिया के इस नए फोन में भी एज-टू-एज डिस्प्ले होगा जो कि सैमसंग गैलेक्सी एस 7 में देखने को मिला था।
सेकेंडरी डिस्प्ले
नोकिया कॉन्सेप्ट एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी फीचर करता है। यह सेकेंडरी स्क्रीन 3.5 mm हैडफ़ोन जैक की जगह पर दी जाएगी। इसमें सेकेंडरी टेक्स्ट नोटिफिकेशन, मीडिया प्लेबैक यूआई और वर्चुअल वॉल्यूम कंट्रोल होगा।
23मेगापिक्सल रियर कैमरा
नोकिया का यह स्मार्टफोन 23मेगापिक्सल कैमरा पेश करता है, जो कि फेमस कार्ल ज़िस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। जो कि हमने पहले फोन में भी देखीं थी।
आईरिस स्कैनर और फिंगरप्रिंट सेंसर
इस नए कॉन्सेप्ट के मुताबिक नोकिया का ने फोन आईरिस स्कैनर और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों ही फीचर करती है। फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है फोन के बैक पर कैमरा के नीचे हो।


Click it and Unblock the Notifications








