भारत में इस हफ्ते लॉन्च होंगे नए लो-बजट स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार से भी कम
New Smartphone Launching This Week in India: मार्च का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है और इस दौरान कई प्रमुख टेक ब्रांड भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं। खास बात यहा है कि इस हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन लो बजट सेगमेंट होंगे, जिनकी कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है। 25 से 30 मार्च के बीच लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन की डिटेल्स और लीक्स आइए जानते हैं।

Realme C71: हालांकि कंपनी ने ऑफिशियली कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन लीक के अनुसार Realme भारत में अपनी 'C' सीरीज का विस्तार करने जा रही है। 25 मार्च को Realme C71 और Realme C75 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। जबकि फोन की स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने नहीं आई है, यह एक लो बजट स्मार्टफोन हे सकता है, जिसकी कीमत 8 हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये के बीच हो सकती है। उम्मीद की जा रही है, कि इसमें कंपनी मीडियाटेक प्रोसेसर और 4GB तक रैम देगी।
Realme C75: रियलमी का यह फोन Realme C71 के साथ ही 25 मार्च को ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट हो सकता है, और इसे 4GB और 6GB रैम ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इमसें F/1.8 अपर्चर वाला कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन मिडनाइट लिली, पर्पल ब्लॉसम और लिली वाइट कलर्स में उपलब्ध होगा।
Infinix Note 50x 5G: इनफिनिक्स का यह फोन Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर के साथ 27 मार्च को लॉन्च होगा। जिसकी कीमत लगभग 12,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग के साथ आएगा। इसमें 5,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा। भारत में यह फोन 6GB रैम ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








