नया साल, नए फोन्स: 2025 में आने वाले स्मार्टफोन्स की यहां देखें लिस्ट
2025 का पहला महीना स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि कई ब्रांड अपने नए डिवाइस लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। जनवरी में Samsung, Oneplus और Redmi जैसे ब्रांड भारतीय बाजार में अपने नए फोन्स पेश करेंगे।
ये नए स्मार्टफोन बजट से लेकर फ्लैगशिप रेंज तक के हो सकते हैं। और इनमें से कुछ स्मार्टफोन्स खास फीचर्स और डिजाइन के साथ दस्तक दे सकते हैं। जैसे ही हम नए साल में कदम रखेंगे, स्मार्टफोन बाजार में कई नए ऑप्शन ग्राहकों को मिलेंगे, जो भारतीय टेक्नोलॉजी बाजार को और भी प्रतिस्पर्धी बनाएंगे।

2025 में आने वाले स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
OnePlus 13 Series: वनप्लस 13 सीरीज जनवरी 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है, जिसमें OnePlus 13 और OnePlus 13R शामिल होंगे। ये स्मार्टपोन्स 7 जनवरी को प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाएंगे और एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर उपलब्ध होंगे। वनप्लस 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ 6000mAh तक की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह फोन अन्य दमदार फीचर्स से भी लैस होगा।
Samsung Galaxy S25 सीरीज
सैमसंग अपने आगामी सीरीज को जनवरी 2025 में लॉन्च करेगा। हालांकि कंपनी ने इस बारे ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है। लीक की मानें तो Galaxy S25 सीरीज 22 जनवरी को लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज का प्रमुख मॉडल Galaxy S25 Ultra 6.3mm फोकल लेंथ के साथ 12.5MP कैमरा औऱ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन जैसी सुविधाओं के साथ आ सकता है। सैमसंग अपनी पारंपरिक लॉन्च टाइमलाइन का पालन करते हुए इस सीरीज को पेश करेगा।
Realme 14 Pro सीरीज
जनवरी 2025 में भारत में लॉन्च होने वाली है, हालांकि इसकी सटीक लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है। इस सीरीज में दुनिया का पहला संवेदनशील बदलते डिजाइन की संभावना जताई जा रही है, जो स्मार्टफोन को एक नया और अभिनव रुप देगा। रियलमी का यह कदम अपने डिजाइन और टेक्नोलॉजी फीचर्स के मामले में नया एक्सपीरियंस पेश कर सकता है।
Redmi 14C 5G
भारत में 6 जनवरी 2025 को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Amazon और Flipkart दोनों प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। जिसे तीन कलर ऑप्शन Blue, Black और Purple में खरीदा जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications