भारत में लॉन्च हुए Noise Pop Buds, कीमत जानकर होगी हैरानी
Noise Pop Buds को भारतीय मार्केट में पेश किया जा चुका है। नए TWS बड्स एनवायरनमेंट नॉइज कैंसिलेशन (ENC), 50 घंटे का बैकअप देने वाली और क्वाड माइक सेटअप के साथ लॉन्च किए गए हैं। चलिए जानते हैं कि इन बड्स को कितनी कीमत और किसी खासियत के साथ लॉन्च किया गया है।
Noise Pop Buds कीमत: इन लेटेस्ट बड्स को 999 रुपये की कीमत के साथ मार्केट में पेश किया गया है। कस्टमर्स इन बड्स को ई-कॉमर्स साइट Flipkart और नॉइज इंडिया की वेबसाइट से जाकर आसानी से खरीद सकते हैं।

Noise Pop Buds कलर: इन बड्स को कंपनी ने 4 कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। Noise Pop Buds को कस्टमर्स Forest Pop, Lilac Pop, Moon Pop और Steel Pop कलर में खरीद सकते हैं।
Noise Pop Buds स्पेसिफिकेशन: नए TWS बड्स एनवायरनमेंट नॉइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ आते हैं। यह कॉल पर बैकग्राउंड में हो रहे शोर को कम करती है। इन बड्स में 65 MS तक लो लेटेंसी सपोर्ट मिलता है। इनमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का यूज किया गया है, जो कि 10 मीटर तक की अधिकतम रेंज प्रोवाइड कर सकती है। इसके साथ ही इन बड्स में गूगल असिस्टेंट और सिरी की भी सुविधा दी जा रही है। इन्हें सप्लैश फ्री बनाने के लिए IPX5 की रेटिंग दी गई है।
Noise Pop Buds बैटरी: Noise Pop Buds की बैटरी की बात की जाए तो इनमें 50 घंटे का बैकअप देने वाली बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 90 मिनट का समय लगता है और इसकी खास बात ये भी है कि इन बड्स में इंस्टाचार्ज की भी सुविधा दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये बड्स 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में 150 मिनट का बैकअप दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








