Home
Mobile

नोकिया ने पेश किए कम बजट के मोबाइल फोन

By Super
नोकिया ने पेश किए कम बजट के मोबाइल फोन
स्‍मार्ट फोन के क्रेज बढ़ने के साथ कंपनियां कम बजट के मोबाइल फोनों पर भी ध्‍यान दे रहीं है। विश्‍व में सबसे ज्‍यादा मांग कम बजट के फोनों की हमेशा बनी रहती है। बाजार में कई देशी कंपनियों के मोबाइल मौजूद है। कंपनी ने कम बजट में ज्‍यादा फीचर चाहने वालों लोगों को ध्‍यान में रखकर नए फोन बाजार में उतारे है। नोकिया 101 और नोकिया 100 में 30 सीरीज का आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि वह कम दाम में दो नेटर्वक की सर्विस अपने ग्राहकों को देना चाहती है इसी को ध्‍यान मे रख कर कंपनी ने दोनों फोनों को लांच किया है।

नोकिया 101 में 16 जीबी का मैमोरी स्‍पेस दिया गया है जिसमें अपने पसंद के ढ़ेर सारे गानों को सेव कर सकते है। अगर कहीं घूमने जा रहे हैं तो बेफ्रिक होकर जांए क्‍योकि लियोन 850 एमएएच बैटरी के साथ स्‍टैंड बाई मोड में 840 घंटे और 7 घंटे 20 मिनट का लम्‍बा बैटरी बैकप देता है। आप गानों के शौकीन है तो म्‍यूजिक प्‍लेयर के साथ आप एफएम का मजा भी ले सकते है। अंधेरे में काम करने के लिए नोकिया 101 और 100 में फ्लैश लाइट दी गई है।

69.6 ग्राम वजन के दोनों फोनों में आप रोज के कामों को अरेंज कर सकते है कलेंडर, कैलकुलेटर, थीम, मैसेज जैसे फीचर भी दिए गए है जो आपको जरूर पसंद आएगें। सबसे ज्‍यादा आकर्षक फीचर है इन दोनों फोनों कीमत। नोकिया 100 बाजार में 1500 की आकर्षक कीमत में उपलब्‍ध है वहीं नोकिया 101 की कीमत 2000 रूपए है।

अगर कम दाम में ड्यूल सिम, एफएम, म्‍यूजिक प्‍लेयर, फ्लैश लाइट जैसे फीचर चाहते है तो नोकिया 100 और नोकिया 102 से अच्‍छा विकल्‍प आपके लिए नहीं होंगे। कंपनी को उम्‍मीद है कम कीमत और अच्‍छी परफार्मेंस के कारण बाजार से दोंनो फोनों से अच्‍दा रिस्‍पांस मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X