Home
Mobile

999 रुपये में Nokia 105 क्लासिक फीचर फोन UPI ​​सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च

भारत में Nokia ब्रांडेड फोन बनाने का लाइसेंस रखने वाली कंपनी HMD ग्लोबल ने देश में एक नया 2G फीचर फोन नोकिया 105 क्लासिक लॉन्च किया है। फोन अल्फान्यूमेरिक कीपैड के साथ आता है और इसमें इनबिल्ट यूपीआई एप्लिकेशन है। नोकिया 105 क्लासिक 999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है और इसे चारकोल और ब्लू कलर ऑप्शनो में खरीदा जा सकता है।

Nokia 105 क्लासिक फीचर फोन UPI ​​सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च

2G फीचर फोन आज (26 अक्टूबर) से भारत में उपलब्ध है और यह चार वैरिएंट सिंगल सिम और डुअल सिम में आता है। कंपनी फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है।

Nokia 105 क्लासिक के फीचर्स

नोकिया 105 क्लासिक में एर्गोनोमिक डिजाइन है और यह 800mAh की बैटरी के साथ आता है। 2जी फीचर फोन फीचर्स से भरपूर है। यह एक वायरलेस FM रेडियो प्रोवाइट करता है, जिससे यूजर्स हेडसेट की जरुरत के बिना अपने पसंदीदा स्टेशन सुन सकते हैं।

Nokia 105 क्लासिक फीचर फोन दो ऑप्शनो में आता है, सिंगल सिम और डुअल सिम। कंपनी का यह भी दावा है कि फोन को कई परीक्षण से गुजरना पड़ा है जो इसे टिकाऊ बनाता है। इसके अलावा, नोकिया का फीचर फोन इनबिल्ट यूपीआई एप्लिकेशन के साथ आता है जो यूजर्स को सेफ्टी और सुचारू यूपीआई पेमेंट करने का परमिशन देता है।

रवि कुँवर, वीपी-भारत और एपीएसी, एचएमडी ग्लोबल ने कहा, "हम नए नोकिया 105 क्लासिक के साथ मार्केट में फीचर फोन के साथ एक रोमांचक अपग्रेड लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जो स्टाइलिश नए डिजाइन और यूपीआई फीचर के साथ आता है। 1000 रुपये से कम के सेगमेंट में फीचर-पैक नोकिया 105 क्लासिक के साथ, हम डिजिटल विभाजन को पाटने और सभी के लिए वित्तीय पहुंच को सक्षम करने का प्रयास करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 105 Classic has an ergonomic design and comes with an 800mAh battery. 2G feature phones are packed with features. It offers a wireless FM radio, allowing users to listen to their favorite stations without the need for a headset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X