Nokia 225 4G 2024 के रेंडर, स्पेसिफिकेशंस लीक, यहां जानिए क्या कुछ होगा खास
Nokia जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नोकिया का अपकमिंग फोन बाजार में Nokia 225 4G 2024 के नाम से पेश होगा। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही फोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
लीक रेंडर्स की मानें तो Nokia 225 को कंपनी USB टाइप-सी पोर्ट और HMD के इन-हाउस S30+ OS के साथ ला सकती है। जिसमें ग्राहकों को 64MB रैम और 128MB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस आगामी फोन के कलर ऑप्शन की भी डिटेल सामने आ गई है। लीक रिपोर्ट के अनुसार यह फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

टिपस्टर स्टीव एच. मैकफली (@OnLeaks) ने Nokia 225 4G 2024 एडिशन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की है। सामने आए रेंडर्स में इस फोन को आप पिंक और ग्रीन ब्लू दो कलर ऑप्शन में देख सकते हैं। जिसके बैक में HMD और Nokia की ब्रांडिंग है। इसके साथ ही इसमें फ्लैशलाइट के साथ रियर में सिंगल कैमरा सेंसर भी दिया गया है।
वहीं इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nokia 225 4G 2024 में नंबरर पैड के साथ 2.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही इसके बैक में VGA 3 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया जा सकता है।

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दी जाएगी। इसे पावर देने के लिए इसमें 1,450mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन कथित तौर पर S30+ OS पर काम करेगा।
Nokia 225 4G 2024 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जानें की उम्मीद है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा।
Nokia 225 4G 2024 की कीमत- इसके प्राइज की बात करें तो Nokia 225 4G 2024 की कीमत EUR 100 (करीब 8,000 रुपये) तय किया जा सकता है। फिलहा इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसे इस महीने के आखिर तक यूरोप और अफ्रीका के बाजारों में पेश किया जाएगा। आपको बता दें, HMD ने Nokia 225 4G को 2020 में 3,499 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध कराया था।


Click it and Unblock the Notifications








