Home
Mobile

7 हजार से भी कम कीमत में Nokia 2660 फ्लिप फोन नए अवतार लॉन्च, यहां जानिए फोन की खासियत

7 हजार से भी कम कीमत में Nokia 2660 फ्लिप फोन नए अवतार लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia ने अपने फ्लिप फोन Nokia 2660 को लश ग्रीन और पॉप पिंक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इस लेटेस्ट फोन के कलर काफी आकर्षक हैं। जिसे देखने के बाद एक बार आप भी इसे लेने का विचार बना सकते हैं। Nokia 2660 एक 4G फोन है। जो डुअल डिस्प्ले के साथ आ रहा है। इसमें यूजर्स को 2.8 इंच की प्राइमरी स्क्रीन के साथ Unisoc T107 चिपसेट को शामिल किया गया है। इसमें यूजर्स को MP3 प्लेयर भी दिया गया है। तो आइए इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी आपको डिटेल में बताते हैं।

Nokia 2660 की कीमत

Nokia 2660 फ्लिप फोन को यूरोप में €79.90 (करीब 7,000 रुपये) कीमत के साथ पेश किया गया है। ब्रिटेन में Nokia 2660 फोन को यूजर्स नोकिया की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कई ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट से भी इस फोन की खरीदारी की जा सकती है, जहां इसे उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी अपने दोनों नए कलर को बिक्री के लिए दूसरे मार्केट में भी जल्द उपलब्ध करा सकती है।

7 हजार से भी कम कीमत में Nokia 2660 फ्लिप फोन नए अवतार लॉन्च

Nokia 2660 फ्लिप फोन की खूबियां

Nokia 2660 फ्लिप फोन को कंपनी ने 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। जिसमें यूजर्स को 2.8-इंच की पहली स्क्रीन और 1.77-इंच की माध्यमिक स्क्रीन का डुअल डिस्प्ले सेटअप मिल रहा है। इसमें Unisoc T107 चिपसेट को शामिल किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को ब्लूटूथ 4.2, वायरलेस FM रेडियो और एक MP3 प्लेयर फीचर भी दिया गया है। Nokia 2660 की बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इस फोन में 1,480mAh की बैटरी मिल रही है। जो माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिये चार्ज की जा सकती है। इसमें चार्जिंग के लिए एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है। फोन में कैमरा रियर में दिया गया है, जो 0.3MP का है। इसके साथ में आपको LED फ्लैश भी मिल रहा है।

इसके अलावा यूजर्स को इमरजेंसी कॉलिंग के लिए इमरजेंसी बटन फीचर भी दिया गया है। जिसमें आप 5 कॉन्टेक्ट को इमरजेंसी कॉल बटन पर सेव कर सकते हैं। आपको बता दें, Nokia 2660 फ्लिप फोन बाजारों में पहले से ही उपलब्ध है। कंपनी ने इसे अब रीलॉन्च किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 2660 flip phone has been launched with Lush Green and Pop Pink color options. In which users are getting MP3 player feature. In which users have been given dual display setup of 2.8-inch first screen and 1.77-inch secondary screen.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X