Home
Mobile

आने वाला है नोकिया का धमाकेदार टच एंड टाइप फोन 303

By Super
आने वाला है नोकिया का धमाकेदार टच एंड टाइप फोन 303
भारत की सबसे भरोसेमंद कंपनी नोकिया भारतीय ग्राहकों के लिए एक बार फिर कुछ खास तोहफा लाने वाली है। नोकिया ने हमेशा से भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझा है, इस समय ज्‍यादातर कंपनियों के या तो फुल टच स्‍क्रीन फोन है या फिर क्‍वार्टी की पैड फोन मौजूद है। नोकिया ने हाल ही में सी2-03 नाम से फुल टच और टाइप फोन लांच किया था जिसको काफी पसंद भी किया जा रहा है। एक बार फिर नोकिया 303 नाम से टच और टाइप सुविधा के साथ नया फोन बाजार में लांच करने वाली है।

जिन लोगों को इमेल और मैसेज ज्‍यादा भेजने पड़ते है उनके लिए 303 में टच के साथ क्‍वार्टी की पैड की सुविधा दी गई है। नोकिया 303 में 3.2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जिससे हाईडेफिनेशन वीडियो और पिक्‍चर क्‍वालिटी यूजर को मिलती है। मैमोरी स्‍टोरेज भी अन्‍य फोन के मुकाबले अच्‍छा है यूजर फोन में 32 जीबी तक मैमोरी को एक्‍पेंड कर सकता है। इसके अलावा 303 में ब्‍लूटूथ और वाईफाई के ऑप्‍शन मौजूद है जो अन्‍य डिवाइस से फास्‍ट डेटा कनेक्‍टीविटी स्‍पीड प्रोवाइड कराते हैं।

नोकिया के फोनों में एक और खास बात होती है जो भारतीय ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करती है वह है कीमत, एक बात तो दावे के साथ कही जा सकती है बैटरी बैकप के मामले में बाजार में अभी तक कोई भी कंपनी नहीं टिक पाई है अब देखना यह है नोकिया 303 में भी नोकिया के पिछले फोनों की तरह दमदार बैटरी बैकप दिया गया है।

पहले बात करते हैं फोन में दिए गए मल्‍टीमीडिया फीचरों के बारे में, हैंडसेट में अन्‍य डिवाइस जैसे स्‍पीकर से फोन को कनेक्‍ट करने के लिए 3.5 एमएम का जैक दिया गया है। अगर आप इसमें म्‍यूजिक का मजा लेना चाहते है तो फोन में एफ रेडियो के साथ वीडियो और ऑडियो प्‍लेयर की सुविधा मौजूद है।

फास्‍ट प्रोसेसिंग के लिए फोन में सिम्‍बेयन प्‍लेटफार्म दिया गया है जिससे फोन हैंग और एप्‍लीकेशन क्रेक होने के कम चांस रहते है। हमने आपको इसके फीचरों के बारे में तो बता दिया अब आप सोंच रहें होगे इसकी कीमत कितनी होगी। कंपनी ने अपने नए फोन 303 की कीमत के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है। मगर आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नोकिया इसे काफी कम कीमत में लांच करेगा।

नोकिया 303 के फीचरों पर एक नजर

  • क्‍वार्टी की पैड और टच ऑपशन
  • सिम्‍बेइयन आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 3.2 मेगापिक्‍सल कैमरा
  • 32 जबी एक्‍सपैंडेबल मैमोरी
  • यूएसबी पोर्ट
  • सोशल नेटर्वकिंग साइट एक्‍सेस
  • 3.5 एमएम ऑडियो जैक
  • एफएम रेडियो
  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X