Home
Mobile

अपडेटेड फीचर्स के साथ Nokia 3210 4G ने ली भारत में एंट्री, UPI की भी मिलेगी सर्विस

भारत में नया फीचर फोन लॉन्च हुआ है, जिसका नाम Nokia 3210 4G है। यह फोन एक आइकॉनिक फीचर फोन है। अब इस फोन को कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट के साथ पेश किया है और भारत में यह पहले सेल होता था। अब यह फोन दोबारा अपडेटेड फीचर्स के साथ सामने आया है।

बता दें कि Nokia 3210 4G एक कीपैड फोन है, जो कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India और HMD eStore पर सेल के लिए लिस्टेड है। इस फोन को आप 3,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं इस फोन में UPI की भी सर्विस दी गई है, जिसकी मदद से यूजर्स कोड को स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं।

अपडेटेड फीचर्स के साथ Nokia 3210 4G ने ली भारत में एंट्री

Nokia 3210 4G के स्पेसफिकेशंस

Nokia 3210 4G में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें UniSoCT107 प्रोसेसर है। वहीं स्टोरेज के लिए इसमें 128MB दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आप इसके स्टोरेज को 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ Nokia 3210 4G फोन S30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है।

कैमरा: कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो Nokia 3210 4G में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है, जो कि LED फ्लैश लाइट के साथ आता है।

अपडेटेड फीचर्स के साथ Nokia 3210 4G ने ली भारत में एंट्री

बैटरी: Nokia 3210 4G में 1,450mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 9.8 घंटे का टॉकटाइम बैकअप देती है। वहीं इस फोन का वजन मात्र 62 ग्राम है।

कलर ऑप्शन: Nokia 3210 4G में कई लेटेस्ट फीचर्स जोड़े गए हैं। इस फोन को आप 3 कलर ऑप्शन Scuba Blue, Grunge Black और Y2K Gold में खरीद सकते हैं।

Nokia 3210 4G की अन्य क्वालिटी

Nokia 3210 4G कुछ प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आता है। इसमें YouTube, YouTube Shorts, News और Games आदि के ऐप्स मौजूद हैं। कंपनी ने क्लासिक गेम Snake Game दिया है, जो कि Nokia फोन का सबसे पसंदीदा गेम रहा है और अभी भी कई लोग इसे खेलना पसंद करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 3210 4G entered India with updated features, UPI service will also be available
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X