Home
Mobile

दमदार बैटरी और मॉडर्न फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Nokia 3210, साथ में HMD ने दो और नए फोन किए पेश

HMD ने लोकप्रिय Nokia 3210 की 25वीं रिलीज एनिवर्सरी पर इसे फिर से लॉन्च करने का ऐलान किया है। एक समय सुर्खियों में रहने वाला मोबाइल फोन भारतीय मार्केट में वापस आ चुका है। इस फोन को कंपनी ने तीन बोल्ड और पुराने कलर्स स्कूबा ब्लू, ग्रंज ब्लैक और Y2K गोल्ड में उपलब्ध है।

Nokia 3210 के अलावा कंपनी ने Nokia 235 4G और Nokia 220 4G भी लॉन्च किए हैं। चलिए इन फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दमदार बैटरी और मॉडर्न फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Nokia 3210

Nokia 3210, Nokia 235 4G और Nokia 220 4G की कीमत

Nokia 3210 को कंपनी ने 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं Nokia 235 4G की कीमत 3749 और Nokia 220 4G की कीमत 3249 रुपये रखी गई है। इन तीनों डिवाइसेज को आप HMD.com के साथ-साथ इसे Amazon और रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

Nokia 3210 के स्पेसिफिकेशंस

Nokia 3210 मॉडर्न फीचर्स के साथ पुरानी यादों को भी ताजा करता है और यह फोन उनके लिए एक बेहतर समाधान के तौर पर आया है। Nokia 3210 रेट्रो 1999 इंस्पायर्ड डिजाइन एक यूनिक यूजर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करता है, जबकि एक पावरफुल 1450mAh की बैटरी 9.5 घंटे तक का टॉकटाइम प्रोवाइड करती है। वहीं इस फोन में पुराना स्नेक गेम भी पेश किया गया है। कंपनी ने मोबाइल में 2MP का रियर कैमरा और फ्लैश टॉर्च भी शामिल है।

दमदार बैटरी और मॉडर्न फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Nokia 3210

Nokia 3210 आपको youTube और YouTube Music की सुविधा देता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 8 ऐप्स जैसे कि वेदर, न्यूज, सोकोबैन, क्रिकेट स्कोर, 2048 गेम और टेट्रिस भी मौजूद है। वहीं जिन लोगों ने ये फोन खरीद लिए हैं, वे 20 जून से इस फोन में YouTube Music का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इतना ही नहीं इस फोन को NPCI द्वारा अप्रूव्ड एक प्रीलोडेड UPI एप्लिकेशन के साथ पेश किया गया है, जो कि आसान स्कैन-एंड-पे फंक्शन को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में आपको स्मार्टफोन जैसा ही पेमेंट एक्सपीरियंस लेने का मौका मिलेगा।

Nokia 235 4G के स्पेसिफिकेशंस

Nokia 235 4G में 2.8 इंच की IPS डिस्प्ले भी जोड़ी गई है। इस मोबाइल में 2MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसी के साथ यह मोबाइल 3 कलर ऑप्शन ब्लू, ब्लैक और परपल में खरीा जा सकेगा।

Nokia 220 4G के स्पेसिफिकेशंस

Nokia 220 4G में भी 2.8 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में UPI एप्लिकेशन प्रीलोडेड आती है, जिन्हें नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा अप्रूव्ड किया गया है। इसके जरिए आप आसानी से ट्रांजेक्शन भी कर सकते हैं। इस फोन में टाइप-सी चार्जिंग के माध्यम से बेहतर चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिसे लगातार इस्तेमाल के लिए ड्यूरेबल बनाया गया है। Nokia 220 4G को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन पीच और ब्लैक में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 3210 launched with powerful battery and modern features, along with this HMD launched two more new phones
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X