Home
Mobile

25 साल बाद मार्केट में हुई Nokia 3210 की वापसी, कई बेहतरीन फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

HDM Global ने Nokia का नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने Nokia 3210 को मार्केट में उतारा है। आपको बता दें कि कंपनी ने मार्केट में 25 साल बाद वापसी की है। पिछले कई दिनों से इस फोन की फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स सामने आ रही थी। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग को पहले ही कन्फर्म कर दिया था। अब कंपनी ने इस फोन को सभी के लिए रोलआउट कर दिया है।

कंपनी का यह फोन लेटेस्ट एडिशन रिफ्रेश डिजाइन, अपडेट स्पेसिफिकेशन्स और Youtube Shorts जैसे ऐप्स के सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इन सब के अलावा Nokia 3210 में Nokia के सिग्नेचर गेम्स, T9 कीपैड, ट्रैकपैड और सिंगल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। यहां हम आपको इस लेटेस्ट फोन से जुड़ी जानकारी दें रहे हैं।

25 साल बाद मार्केट में हुई Nokia 3210 की वापसी

Nokia 3210 की कीमत

कंपनी ने इस फोन को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया है। यूरोप में इन लेटेस्ट फोन की कीमत लगभग 7,990 रुपये है। यह फोन अभी जर्मनी, स्पेन और यूके के मार्केट में ही उपलब्ध है। इस फोन को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन Gold, Blue और Black कलर में मार्केट में पेश किया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Nokia जल्द ही इस फोन को भारत के मार्केट में पेश कर सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 3210 के स्पेसिफिकेशंस

Nokia 3210 2024 में 2.4 इंच का TFT LCD QVGA कलर डिस्प्ले मिलेगा। Nokia के पुराने वेरिएंट में 1.5 का मोनोक्रोमा पैनल दिया गया था। Nokia 3210 में कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जिसके साथ LED फ्लैश भी मिल रहा है। इस डिवाइस में Unisoc T107 चिपसेट भी दी जा रही है। यह फीचर फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ रहा है।

25 साल बाद मार्केट में हुई Nokia 3210 की वापसी

Nokia 3210 स्टोरेज: Nokia 3210 के स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 64MB रैम और 128MB का स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 3210 बैटरी: कंपनी ने Nokia 3210 वेरिएंट में 1450mAh की रिमूवल बैटरी जोड़ी है। यह फोन Bluetooth 5.0, USB-C पोर्ट और डुअल सिम 4G सपोर्ट के मिलेगा।

इन सब सुविधाओं के अलावा इस फोन में MP3 प्लेयर, स्पीकर, माइक, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यूजर्स इस फोन में Snake गेम का आनंद उठा सकेंगे और YouTube Shorts, News और Wethere ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस फोन का वजन महज 87.8 ग्राम हैं, जो कि आपके फॉकेट में कैरी करने के लिए परफेक्ट है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 3210 returns to the market after 25 years, launched with many great features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X