नोकिया 6 अब भारत में उपलब्ध, जानिए कैसे करें रजिस्टर
नोकिया 6 अब भारत में रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। एचएमडी ग्लोबल के इस फोन टॉप एंड स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया पर रजिस्टर किया जा सकता है। जबकि इस स्मार्टफोन की सेल भारत में 23 अगस्त को शुरु होगी।

नोकिया 6 की पहली सेल के लिए जो भी यूज़र्स रजिस्टर करना चाहते हैं वो अमेज़न इंडिया पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। भारत में नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। यह फोन कीमत में अन्य के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है, हालाँकि अपने फीचर और ब्रांड नेम के चलते कई अन्य एंड्रायड फोन को टक्कर दे सकता है।
बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 स्मार्टफोन को नोकिया 5 और नोकिया 3 के साथ ही भारत में जून में लॉन्च किया था।
नोकिया के स्पेसिफिकेशन
नोकिया का पहला एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है । फोन में 2.5डी कर्व ग्लास, और गोरिला प्रोटेक्शन दी गई है । प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 दिया है, इसके साथ फोन में 4जीबी की दमदार रैम है । फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है जिसे 128जीबी औअर बढ़ाया जा सकता है।
अमेज़न लॉन्च ऑफर
नोकिया 6 के साथ अमेज़न के लॉन्च ऑफर भी शामिल होंगे, अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 1000 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा। हालाँकि यह खरीब यूज़र्स को अमेज़न पे बैलेंस के जरिए करनी होगी।
वोडाफोन ऑफर
अमेज़न ऑफर के साथ ही वोडाफोन यूज़र्स को हर महीने 249 रुपए में 10जीबी डाटा मिलेगा। यह लाभ यूज़र्स 5 महीनों के लिए उठा सकते हैं।
नोकिया 3 है सेल के लिए उपलब्ध
एचएमडी ग्लोबल ने अपने तीनों नोकिया स्मार्टफोन जून में भारत में लॉन्च किए थे। इसके बाद कंपनी ने अब तक केवल नोकिया 3 की सेल शुरू की है, जबकि नोकिया 5 प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध है। हालाँकि इसकी बुकिंग ऑफलाइन की जाएगी। जबकि नोकिया 3 अब ऑनलाइन भी सेल के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








