लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई नोकिया फोन की कीमतें, इस बार पहले से ज्यादा
नोकिया स्मार्टफोन अब जल्द ही भारतीय मार्केट में होंगे, फोन के लॉन्च से पहले सामने आई कीमतें
एक बार फॉर लॉन्च से पहले इंटरनेट पर नोकिया के एंड्रायड स्मार्टफोन लॉन्च से पहले छाए हुए हैं। इस बार फोन के चर्चाओं में आने का कारण है इनकी कीमतें। हमने आपको कुछ ही दिनों पहले बताया था कि लॉन्च से पहले इन तीनों स्मार्टफोन नोकिया 6, नोकिया 5, नोकिया 3 की कीमतें सामने आई हैं।

अब एक बार फिर फोन अपनी कीमतों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। पिछले हफ्ते सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 की कीमत 9,000 रुपए और 15,000 रुपए के बीच होंगी। हालाँकि अब सामने आई रिपोर्ट में इससे कुछ अधिक कीमतें बताई गई हैं। यह रिपोर्ट बीएसयू के अनुसार दी गई है।

ये हो सकती है कीमत
हाल ही में आई रिपोर्ट पर नजर डालें तो नोकिया 6 की कीमत 15,990 रुपए, नोकिया 5 की कीमत 12,990 रुपए और नोकिया 3 की कीमत 9,990 रुपए तक हो सकती है। इन तीनों फोन की कीमतों पहले आई कीमतों से 990 रुपए और जोड़ दी गए। हालाँकि असली सूरत तो 13 जून को ही सामने आएगी।

13 जून से शुरू हो जाएंगे प्री ऑर्डर्स
इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 भारत में 13 जून को रिलीज़ होंगे। साथ ही प्री-ऑर्डर्स की बात करें तो यह 13 जून से शुरू हो जाएंगे। वहीँ फोन की शिपिंग भारत में 20 जून को शुरू होगी। कहा जा रहा है कि यह फोन ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications