Home
Mobile

नोकिया ने लांच किया साइड स्‍लाइड वाला शानदार मोबाइल

By Super
नोकिया ने लांच किया साइड स्‍लाइड वाला शानदार मोबाइल


मोबाइल के मामले में नोकिया का कोई मुकाबला नहीं है और अगर बात करें नोकिया के नए नोकिया 6760 साइड स्‍लाइड मोबाइल की तो आपको बता दें कि यह फोन भारतीय बाजार में आ चुका है। नोकिया का यह फोन फुल कीबोर्ड और शानदार डिजाइन से लैस है।

आइए नजर डालते हैं इस फोन के मुख्‍य बिन्‍दुओं पर। इस फोन की 2.4 इंच की स्‍क्रीन टच फैसिलिटी के साथ आती है जिसका रेजुलूशन 240 x 320 पिक्‍सल है। इसके साथ ही स्‍क्रीन में एसेलेरोमीटर सेंसर भी लगा हुआ है। अगर बात करें कैमरे की तो इसमें 3.15 पिक्‍सल कैमरे के साथ वीडियो रिकार्डिंग हो सकती है। इसमें आपको फ्रंट कैमरा नहीं मिलेगा। फोन सिंबियन ओएस पर रन करता है जो बिल्‍कुल लेटेस्‍ट है। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ 2.0 वर्जन, जीपीआरएस, ऐज और यूएसबी पोर्ट दिया हुआ है।

इसके साथ मनो‍रंजन के लिए इसमें ऑडियो और वीडियो प्‍लेयर दिए हुए हैं जिसके साउंड का मज़ा आप 3 डी साउंड एफेक्‍ट से ले सकते हैं। फोन में 120 एमबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है जिसको आप 8 जीबी तक एक्‍सपैंड कर सकते है। फोन में 1500 एमएएच की ली पॉलीमर बैट्री 5 घंटे का टॉक टाइम और 500 घंटे का स्‍टैंड बाइ टाइम देगी। अगर आप सोशल नेटवर्किग के शौकीन हैं तो इसमें वह भी है और साथ ही इंटरनेट के लिए खास बटन भी मौजूद हैं।

यह डिवाइस आपको तीन अलग रंगो में मिल जाएगा यानि की काला, लाल और सफेद। फोन का दाम आपके बजट को देखते हुए रखा गया है, इसकी कीमत आपको 10,000 रु तक मिल जाएगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X