Home
Mobile

नोकिया जुलाई में लॉन्च करेगा ये तीन नए स्मार्टफोन

नोकिया अपने एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6, नोकिया 3 और नोकिया 5 को लॉन्च कर चुकी है, अब टाइम है कंपनी के हाई एंड स्मार्टफोन को लॉन्च करने का।

By Agrahi

सबके पसंदीदा ब्रांड नोकिया ने स्मार्टफोन मार्केट में री-एंट्री कर ली है। नोकिया की ये री-एंट्री भी बेहद दमदार हुई है। कंपनी का पहला एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6, चाइना में लॉन्च के बाद ही रिकॉर्ड सले कर चुका है। फोन के लिए प्री-बुकिंग भी रिकॉर्ड नंबर में दर्ज की गई थी।

नोकिया 6 के बाद कंपनी ने नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 3310 का 2017 मॉडल पेश किया। इन सभी में सबसे चर्चित रहा फीचर फोन 3310, ये वही फोन है जो नोकिया का सबसे हिट फीचर फोन था।

नोकिया जुलाई में लॉन्च करेगा ये तीन नए स्मार्टफोन

नोकिया के नए एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 5, नोकिया 3 और नोकिया 6 के बारे में कहा जा रहा था कि यह भारत में मई में लॉन्च होंगे, हालाँकि अब एक नई खबर है। अब कहा जा रहा है कि नोकिया और एचएमडी फ़िलहाल अपने हाई एंड वरिंट्स को पेश करने की सोच रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो एचएमडी ग्लोबल जो फोन आने वाले दिनों में लॉन्च कर सकती हैं वो है नोकिया 7, नोकिया 8 और नोकिया 9।

नोकिया 7

नोकिया 7

नोकिया 7 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 1.8GHz, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है, इसके साथ फोन में 4जीबी की रैम है। फोन में 64जीबी की स्टोरेज भी है।

कैमरा, बैटरी

कैमरा, बैटरी

नोकिया 7 एंड्रायड 7.1 नौगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 24 एमपी रियर कैमरा और 8 एमपी फ्रंट कैमरा है। यह फोन 4000mAh की बैटरी के साथ आता है।

नोकिया 8

नोकिया 8

लीक खबरों की मानें तो नोकिया में 5.7 इंच क्वाड एचडी डिस्प्ले हो सकता है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट हो सकता है।

कैमरा और स्टोरेज

कैमरा और स्टोरेज

नोकिया 8 में ओआईएस और ईआईएस 22 मेगापिक्सल रियर कैमरा और इसका फ्रंट कैमरा 12एमपी का हो सकता है। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64जीबी, 128जीबी बिल्ट इन स्टोरेज हो सकती है।

नोकिया 9

नोकिया 9

नोकिया 9 स्मार्टफोन 5.5 इंच की क्यूएचडी ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, आईरिस स्कैनर, और ओजीओ ऑडियो हो सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 के साथ आने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 7, Nokia 8, Nokia 9 is expected to be launched in July. Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X