जल्द आने वाला है नोकिया 700 ज़ीटा

नोकिया ज़ीटा का लुक कैसा होगा इस बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है, हां इसके फीचर्स को लेकर मोबाइल बाजार काफी गर्म है। नोकिया का यह स्मार्टफोन हर मामले में बेहतरीन साबित होने वाला है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर समय निश्चित नहीं किया गया है। हां जल्द ही कंपनी इसका प्रोमोशन जरूर शुरू कर देगी, वो भी पूरी दुनिया में। नोकिया 700 दुनिया का सबसे पतला फोन होगा। इसकी डाइमेंशन 110X51X10मिलीमीटर होंगे जबकि भार 80 ग्राम होगा।
यह मोबाइल टचस्क्रीन से युक्त होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम सिम्बियान बेले पर चलने वाले इस मोबाइल का प्रोसेसर 1जीगा हर्ट्ज का होगा। इसमें ड्रॉप डाउन मेनू स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखेगा। बतया जा रहा है कि इसमें काफी फीचर एंड्रयॉड से मिलते-जुलते होंगे। इसमें स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 360x640 होगा।
खबर है कि इस कैमरे में एलईडी फ्लैश युक्त 5 मेगा पिक्सेल कैमरा होगा। इसमें फ्रंट कैमरा होगा, जिससे आप वीडियो कॉल कर सकेंगे। 3जी सेवाओं के लिए यह फोन एकदम परफेक्ट होगा। हाईस्पीड इंटरनेट के लिए 3जी सपोर्ट, वाईफाई और ब्लूटूथ होगा। इसकी मैमोरी 32 जीबी तक होगी, जिसमें आप एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








