नोकिया 8 : 31 जुलाई को होगा लॉन्च, कीमत 44,000 रु
अपने नोकिया एंड्रायड स्मार्टफोन के पहले बैच के बाद अब एचएमडी नए बैच के लॉन्च को लेकर चर्चाओं में है। कंपनी के नए स्मार्टफोन हाई एंड केटेगरी में अपने दावेदारी पेश कर सकते हैं। वहीं कंपनी का फ्लैगशिप माना जाने वाला स्मार्टफोन नोकिया 9 कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।
नोकिया 9 के अलावा जिस हाई एंड स्मार्टफोन को लेकर अधिक चर्चाएं हैं वो है कंपनी का नया स्मार्टफोन नोकिया 8। इस फोन को लेकर जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर लगता है कि कंपनी जल्द ही नोकिया 8 को लॉन्च कर सकती है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 8 को कंपनी 31 जुलाई को लॉन्च कर सकती हैं। इस फोन की कीमत 589 EUROS यानी लगभग 44,000 रुपए तक की रखी जा सकती है।
गीकबेंच डाटाबेस पर कई बार नोकिया का स्मार्टफोन TA-1004 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।

लीक और रुमर खबरों के अनुसार नोकिया 8 के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। जिनके अनुसार नोकिया 8 में 5.7 इंच की 2k डिस्प्ले दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में ऑक्टा कोर 2.45GHz स्नैपड्रैगन 835 एसओसी दिया जाएगा, जो कि फिलहाल अन्य कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देखा जा सकता है।
पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही इस फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन में डूअल कैमरा दिया जा सकता है, जबकि फोन में 13एमपी सेंसर होगा। कैमरे के साथ फोन में फ़्लैश लाइट भी दी जा सकती है।
नोकिया के इस फोन के बारे में आए जो लीक पहले सामने आए हैं उनमें बताया गया है कि फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया जाएगा, फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और साथ ही क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट भी होगा।
हालांकि फिलहाल इस बारे में कुछ कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है, यह सभी लीक और रुमर के आधार पर है।


Click it and Unblock the Notifications








