नोकिया 801 टी मॉडल का हुआ खुलासा

हालही में खुलासा हुआ है कि नोकिया जल्द ही मोबाइल बाजार में एक नया स्मार्टफोन लांच करने वाला है जो जीएसएम और टीडी एससीडीएमए नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया के इस स्मार्टफोन नोकिया 801 टी में विडों के मैंगो ओएस के बजाए सिंबियन 3 ओएस लगा होगा।
हो सकता है कि नोकिया 801 टी में सॉफ्टवेयर सिंबियन बेले या फिर सिंबियन अन्ना से अपडेट किया जाएगा। इसके फीचर से यह भी पता चलता है कि यह एक मिड एन्ट्री लेवल का स्मार्टफोन होगा। फोन में पीएनएक्स 6718 चिपसेट लगाया गया है जो कि कीमत में कम है। अभी इसमें प्रयोग होने वाले प्रोसेसर के बारे मे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है पर यह पता है कि इसमें 256 एमबी रैम शामिल है।
इस फोन की स्क्रीन का साइज 4.3 इंच है जिसका रेजूलूशन 360 x 640 पिक्सल है। इसकी डिस्पले साइज काफी बडा है पर रेजूलूशन थोडा कम है। अगर कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा लगा हुआ है जिसके दा्रा आप एचडी वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं। साथ ही इस फोन का आकार 125 x 65 x 11.5 एमएम है।


Click it and Unblock the Notifications








