जल्द लांच होगा नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया 801 टी

दुनियां की तीसरी सबसे बडी स्मार्टफोन निर्माता नोकिया, ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को नया तोहफा देने की पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रो के अनुसार पता चला है कि नोकिया अपना एक हैंडसेट चाइना में लांच करने जा रही है। इस फोन का नाम नोकिया 801 टी बताया जा रहा है।
यह एक स्टाइलिश बार फोन है जिसका आकार 125.12 x 64.97 x 11.57 एमएम और भार 171 ग्राम है। डिवाइस दो रंगो के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है। नोकिया 801 टी ड्यूल मोड पर काम करेगा यानि की यह दो नेटवर्क पर काम करेगा, जीएसएम और टीडीएससीडीएमए। यह 3 जी नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। अगर स्क्रीन की बात करें तो इसकी 4.3 इंच की शानदार स्क्रीन का रेजूलूशन 360 x 640 पिक्सल है। जो 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करेगी।
फोटो कैपचरिंग के लिए इसमें पूरे 8 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ लिड फ्लैश की भी सुविधा दी गई है। इसके दा्रा आप वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं। अच्छी परफार्मेंस के लिए इसमें नोकिया सिम्बिया 3 ओएस लगा होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वैप और जीपीआरएस का आप्शन है।
कोर चिप के तौर पर इसमें पीएनएक्स 6718 चिपसेट लगाया गया है। इसके अलावा आप कहीं रास्ता न भटक जाएं इसलिए इसमें जीपीएस की सुविधा दी गई है। अभी नोकिया 801 टी की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है पर बताया जा रहा है कि यह हर किसी की पहुंच में होगा।


Click it and Unblock the Notifications








