नोकिया का 41 मेगापिक्सल कैमरा फोन प्योर व्यू

बार्सिलोना में चल रहें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया ने एक बड़ा खुलासा किया है ये खुलासा किसी धमाके से कम नहीं है। नोकिया ने इस मोबाइल कांग्रेस में अपना नया फोन नोकिया 808 प्योर व्यू लांच करने की घोषणा की है। नोकिया के इस नए फोन की खासियत जानेंगे तो आपकी आखें खुली की खुली रह जाएंगी। नोकिया 808 प्योर व्यू में 41 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया गया है ।
सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस मोबाइल को कंपनी का आखिरी सिंबियन फोन भी माना जा रहा है। हालाकि नोकिया ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। नोकिया 808 प्योर व्यू में लगे हाईडेफिनेशन कैमरे में क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी के लिए कंपनी ने ओवर सैंपलिंग तकनीक का प्रयोग किया गया है। फोन में 5 इंच की स्क्रीन के साथ 3जी की सुविधा भी मौजूद है।
इसके अलावा नोकिया 808 में 1 गीगाहर्ट का ड्युलकोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम भी दी गई है। लुक के मामले में फोन देखने में थोड़ा बड़ा और भारी लगता है मगर इसका कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। फोन में लगा कैमरा ओवर सैंपलिंग तकनीक की मदद से पिक्चर को 4 x तक जूम कर सकता है वा भी बिना क्वालिटी खराब किए। नोकिया के मुताबिक जल्द वह अपने नए फोन प्योर व्यू को अंतराष्ट्रीय बाजार में लांच करेगी।
नोकिया प्योर व्यू में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 41 मेगापिक्सल कैमरा
- सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम
- 512 एमबी रैम
- 5 इंच की स्क्रीन
- 1 गीगाहर्ट का ड्युलकोर प्रोसेसर
- 4एक्स जूम की सुविधा
- 3जी सपोर्ट
- वाईफाई, ब्लूटूथ
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications