Home
Mobile

क्‍या खास है नोकिया प्‍योर व्‍यू के कैमरे में?

क्‍या खास है नोकिया प्‍योर व्‍यू के कैमरे में?

नोकिया का प्‍योर व्‍यू नाम तो सुना ही होगा, जी हां दोस्‍तों हो सकता है इस लाइन को पढ़कर आपको शंहशाह फिल्‍म का डॉयलॉग याद आ जाए मगर नोकिया के 808 प्‍योर में इतना पॉपुलर हो गया है कि सभी गैजेट लवर्स इसे जानते हैं। नोकिया के प्‍योर व्‍यू को खास बनाता है इसका इसमें दिया गया 41 मेगापिक्‍सल का सीएमओएस (CMOS) कैमरा स्‍मार्टफोन की बात तो छोड़ दीजिए प्‍योरव्‍यू बाजार में मौजूद फाइन पिक्‍स 10 और पैनासॉनिक के ल्‍यूमिक्‍स DMC-LX5 डिजिटल कैमरो को भी टक्‍कर दे सकता है।

नोकिया 808 प्‍योर व्‍यू में मशहूर कार्ल जेसिस का ब्रांडेड ग्‍लास लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें मल्‍टीपल रेज्‍यूलूशन मोड दिया गया है जिससे आप अलग-अलग रेज्‍यूलूशन में फोटो कैपचरिंग और वीडियो रिकार्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा प्‍योर व्‍यू के कैमरे में कई दूसरे कंट्रोल भी दिए गए हैं। कैमरें में बिना फोटो ब्‍लर के 100 % जूम किया जा सकता है।

फोन में ट्राइपॉड अटैच करने की सुविधा दी गई है जिससे वीडियो रिकार्डिंग और फोटो कैपचरिंग करने में आसानी हो, फोन में जूम करने के लिए स्‍क्रीन फोटो खीचने के दौरान स्‍क्रीन में ही जूम ऑप्‍शन मौजूद रहता है। फोन में कई शाटर्कट दिए गए हैं जिनकी मदद से डायरेक्‍ट यूजर अपनी फोटो को फेसबुक और ट्विटर में शेयर कर सकता है। हम आपको बता दें नोकिया का 808 प्‍योरव्‍यू सिंबियन प्‍लेटफार्म पर रन करता है। भारत में नोकिया प्‍योरव्‍यू 34,000 रु में उपलब्‍ध है।

देखें वीडियो: क्‍या खास है नोकिया प्‍योरव्‍यू के कैमरे में

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X