Home
Mobile

नोकिया 9, नोकिया 8, नोकिया 7 गीकबेंच पर हुए स्पॉट, ये होंगे फोन के फीचर्स

नोकिया जून महीने में भारत में लॉन्च करेगी एंड्रायड स्मार्टफोन, वहीँ कुछ अन्य स्मार्टफोन भी हो सकते हैं पेश।

By Agrahi

एचएमड ग्लोबल अपने नोकिया एंड्रायड स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तोयारी कर चुकी है। इस स्मार्टफोन में नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 शामिल हैं। रिपोर्स्ट की मानें तो भारतीय मार्केट में यह फोन जून माह की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।

नोकिया 9, नोकिया 8, नोकिया 7 गीकबेंच पर हुए स्पॉट, ये होंगे फोन के फीचर्स

इन सभी स्मार्टफोन को जहाँ कंपनी इस साल के शुरू में ही पेश कर चुकी है, वहीँ अब कंपनी कुछ अन्य डिवाइस भी मार्केट उतारने जा रही है। कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में पहले ही कई तरह की रिपोर्ट्स और लीक्स सामने आ चुके हैं। इसके अलावा नोकिया 8 और नोकिया 7 नाम से भी कंपनी कुछ फोन स्मार्टफोन पेश कर सकती है।

इन स्मार्टफोन के ऑफिशियल नाम क्या होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं, हालाँकि यह भी हो सकता है कि इन्हीं नामों से कंपनी इन फोन्स को पेश करे।

नोकिया 9 में स्नैपड्रैगन 835 एसओसी

नोकिया 9 में स्नैपड्रैगन 835 एसओसी

गीकबेंच लिस्टिंग में नोकिया 9 को स्पॉट किया गया है। यह कंपनी का हाई एंड स्मार्टफोन होगा। इस लिस्टिंग में फोन में दी प्रोसेसर का नाम तो नहीं दिया गया है, लेकिन लिस्टिंग में दी गई जानकारी से पता चलता है कि फोन क्वालकॉम स्नैपद्रग्न 835 एसओसी के साथ आएगा।

नोकिया 8 में स्नैपड्रैगन 660 एसओसी

नोकिया 8 में स्नैपड्रैगन 660 एसओसी

नोकिया 8 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 एसओसी प्रोसेसर दिया जाएगा। इस साल के शुरू में जानकारी मिली थी कि नोकिया के तीन हाई एंड स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 एसओसी प्रोसेसर होगा। हो सकता है इस फोन को कंपनी दो वैरिएंट में पेश करे।

नोकिया 7 में होगा स्नैपड्रैगन 630 एसओसी

नोकिया 7 में होगा स्नैपड्रैगन 630 एसओसी

गीकबेंच लिस्टिंग में जो तीसरा स्मार्टफोन स्पॉट किया गया वो है उसमें अलग प्रोसेसर है। लिस्टिंग पर ध्यान दें तो नोकिया 7 में स्नैपड्रैगन 630 एसओसी प्रोसेसर होगा। जबकि इससे पहले कहा जा रहा था कि नोकिया का यह फोन स्नैपड्रैगन 660 एसओसी प्रोसेसर के साथ आएगा।

बेज़ेल लेस डिज़ाइन

बेज़ेल लेस डिज़ाइन

एचएमडी ग्लोबल अपने आने वाले स्मार्टफोन इस साल लॉन्च कर सकती है। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन बेज़ेल लेस डिज़ाइन के साथ आ सकता है। जो कि नोकिया 9 स्मार्टफोन को बताया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia 9, Nokia 8, Nokia 7 spotted on GeekBench revealing key specs. Read more derail of their specs in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X