नोकिया ने पेश किए दो नए बेहतरीन ड्युल सिम फोन

भारतीय उपभोक्ताओं की सबसे पसंदीदा कंपनी नोकिया ने एक बार फिर आम उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए दो नए ड्युल सिम मॉडल पेश किए हैं। जिसमें पहले के मुकाबले तेज कनेक्टीविटी और फास्ट वेब ब्राउजिंग दी गई है जो उपभोक्ताओं को एक अलग अनुभव देगी। नोकिया 110 और नोकिया 112 नाम के दोनों मॉडल साइज में ज्यादा बड़े नहीं है। फोन में जो सबसे खास है वह है सिम स्वैप की सुविधा मतलब फोन की बैटरी निकाले बिना आसानी से सिम बदला जा सकता है।
लुक और फीचर
नोकिया 110 और नोकिया 112 दोनों फोन में 1.8 इंच की एक जैसी एलसीडी स्क्रीन दी गई है। अगर आप ज्यादा बड़ी स्क्रीन और स्लिम लुक पसंद करते है तो हो सकता है नोकिया के नए फोन आपको न पसंद आए मगर इसमें दिए गए कुछ आकर्षक फीचर इसे एक यूजर फ्रेंडली फोन बनाते हैं।
मल्टीमीडिया फीचर
कंपनी के अनुसार फोन में पहले से बेहतर वेब ब्राउजिंग स्पीड मिलेगी इसके अलावा इसमें इजीस्वैप तकनीक दी गई है जिसकी मदद से यूजर आसानी से एक सिम से दूसरा सिम एडजस्ट कर सकता है वो भी बिना फोन स्विच ऑफ किए। इतना ही नहीं फोन में ई बडी एप्लीकेशन पहले से प्रीलोडेड दी गई है जिसकी मदद आप अपने दोस्तों से चैटिंग कर सकते हैं। नोकिया के दोनों मॉडलों में वीजीए कैमरा मौजूद है जो ज्यादा बेहतर फोटो कैपचरिंग नहीं करता है।
कीमत
नोकिया 110 -2450 रुपये (35 यूरो)
नोकिया 112 -2625 रुपये (38 यूरो)
खूबी
फास्ट वेब ब्राउजिंग
प्री लोडेड एप्लीकेशन
सिम चेंज करने के लिए ईजी स्वैप तकनीक
कमी
छोटी स्क्रीन
वीजीए कैमरा


Click it and Unblock the Notifications








