Home
Mobile

नोकिया आशा 308 और सैमसंग गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट, कौन है बेहतर?

नोकिया आशा 308 और सैमसंग गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट, कौन है बेहतर?

ड्युल सिम स्‍मार्टफोन की रेंज में नोकिया ने हाल ही में आशा 308 नाम का नया फोन लांच किया है। जिसके मुकाबले सैमसंग, माइक्रोमैक्‍स, कार्बन के कई लो कॉस्‍ट हैंडसेट बाजार में मौजूद है। ऐसे में कंपनी के लिए इन सभी कंपनियों से अपने फोन को बेहतर बनाने के लिए उसमें कुछ नए फीचरों को इनबिल्‍ड करना काफी मायने रखता है लेकिन क्‍या नोकिया ने कार्बन, माइक्रोमैक्‍स और सैमसंग के हैंडसेटों से मुकाबले करने के लिए अपने फोन में कुछ नया दिया है।

इसके लिए आईए नोकिया आशा 308 की सैमसंग गैलेक्‍सी वाई ड्योस के साथ तुलना करते हैं और देखते हैं एक ही रेंज के इन दोनों स्‍मार्टफोन में से कौन सा बेहतर है।

पढ़ें: ये है इंडिया में सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 5 टैबलेट

साइज और वेट: नोकिया आशा 308 का साइज 109.9 x 54.0 x 13.0 एमएम है और वेट 104 ग्राम है जिसके मुकबले गैलेक्‍टी वाई ड्योस लाइट का साइज 103.5 x 58 x 12 एमएम और भार 103 ग्राम है मतलब साइज के मामले में नोकिया का आशा ज्‍यादा बड़ा है।

स्‍क्रीन साइज: आशा 308 में 3 इंच की कैपेसिटिव मल्‍टीप्‍वाइंट टच स्‍क्रीन दी गई है जो 400 x 240 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। जिसकी तुलना है गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन में 2.8 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 240 x 320 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: आशा 309 में 800 मेगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है जिसके मुकाबले वाई ड्यासे लाइट में 832 मेगाहर्ट का प्रोसेसर इनबिल्‍ड है।

पढ़ें: अब अपने मोबाइल से कीजिए शापिंग

ऑपरेटिंग सिस्‍टम: आशा 308 के ओएस पर नजर डालें तो नोकिया का कोई भी फोन एंड्रॉयड प्‍लेफार्म पर नहीं रन करता है, दूसरे हैडसंट की तरह आशा 308 में भी सिम्‍बेइयन का 40 ओएस दिया गया है जबकि गैलेक्‍सी लाइट में एंड्रॉयड 2.3.5 जिंजरब्रेड ओएस दिया गया है।

अगर नोकिया 40 ओएस के फीचरों की बात करें तो इसमें इंटरनेट मैसेज ब्राउजिंग के साथ मीडिया एप्‍लीकेशन जैसे इमेज व्‍यूवर, कैमरा, म्‍यूजिक प्‍लेयर, वॉयस रिकार्डर, एफएम रेडियो, कैलेंडर, कांटेक्‍ट एप्‍लीकेशन और हाईक्‍वालिटी कलर स्‍क्रीन दी गई है।

कैमरा: दोनों स्‍मार्टफोन में 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि दोनों में वीडियो कॉलिंग के फ्रंट फेसिंग कैमरा नहीं है।

मैमोरी: आशा 308 में 20 एमबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसके मुकाबले गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट में 2 जीबी की इंटरनल मैमोरी मैमोरी मौजूद है। दोनों हैंडसेटा में माइक्रोएसडी का स्‍लॉट का फीचर मौजूद है जिससे आप 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं।


बैटरी: आशा 308 में 1,110 एमएएच की BL-4U बैटरी दी गई है जो 6 घंटे का टॉक टाइम देती है और 510 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम दिया गया है।

कीमत: नोकिया आशा 308 बाजार में 5,685 रुपए में उपलब्‍ध है जिसके मुकाबले गैलेक्‍सी वाई ड्योस की कीमत 6,790 रुपए है।

बजट फोन की रेंज में वैसे तो दानों फोन की अपनी अपनी खुबियां है जैसे अगर आप एंड्रॉयड फोन लवर है तो नोकिया का सिम्‍बेइन प्‍लेटफार्म आपको नहीं पसदं आएगा इसके लिए आप सीधे सैमसंग गैलेक्‍सी वाई ड्योस चुन सकते हैं लेकिन अगर आप बड़ी स्‍क्रीन के साथ टच स्‍क्रीन और ड्युल सिम फीचर चाहते हैं तो नोकिया आशा 308 ज्‍यादा बेहतर होगा।


Read in English

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X