Home
Mobile

कम कीमत में नोकिया ने पेश किए चार शानदार फोन

By Super
कम कीमत में नोकिया ने पेश किए चार शानदार फोन
कम कीमत में स्‍टाइलिश फोन की चाहत हर किसी को होती है जब भी हम मोबाइल फोन खरीदने जाते है तो फीचरों के साथ फोन के लुक, और परफर्मोंस पर जरूर ध्‍यान देते हैं। नोकिया ने अपने नए फोन की सीरीज में इन सभी बातों का ध्‍यान रखा है। आशा नाम की सीरीज के तहत नोकिया ने 4 नए मॉडल के फोन बाजार में पेश किए है जिनकी कीमत तो कम हैं ही साथ में इन 4 चारों फोनों में मल्‍टीयुजेज फीचरों का खास ध्‍यान रखा गया है।

आशा सीरीज के मॉडल 200 और 201 में कई फीचर एक जैसे दिए गए हैं। आशा 200 में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है वहीं आशा 201 में सिंगल सिम की सुविधा मौजूद है, बस एक यहीं अंतर है जो दोनों फोनों को एक दूसरे से अलग करता है बाकी सभी फीचर 200 और 201 में एक ही जैसे हैं। फोन में क्‍वार्टी की पैड के साथ बड़ी स्‍क्रीन दी गई है जिससे फास्‍ट टाइपिंग और पिक्‍चर या वीडियो देखने में काफी आसानी रहती है। 200 और 201 में कई मल्‍टीमीडिया सुविधाओं से लैस 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है, अगर आप म्‍यूजिक के शौकीन है तो दोनों फोनों में एफएम रेडियो के अलावा इंटरटेमेंट के कई फीचर मौजूद हैं।

नोकिया का अगला मॉडल आशा 303 भी स्‍टाइल के मामले में कम नहीं है। क्‍वार्टी की पैड के आशा 303 में 2.6 इंच की स्‍क्रीन मौजूद है, इसके अलावा 303 में वाईफाई और ब्‍लूटूथ कनेक्‍टीविटी का फीचर मौजूद है जो आशा सीरीज के मॉडल 200 और 201 में नहीं है। आशा 303 में 3.2 मेगापिक्‍सल का हाई क्‍वालिटी कैमरा इनबिल्‍ड है जो पहले मॉडलों के अपेक्षा ज्‍यादा बेहतर फोटो कैपचरिंग और वीडियो रिकार्डिंग करता है।

आशा सीरीज का आखिरी फोन 300 पहले तीनों मॉडल के फोनों से ज्‍यादा उन्‍नत है। 300 में 2.4 इंच की टच स्‍क्रीन मौजूद है जो पहले तीनों मॉडलों में नहीं है। टच के साथ आपकों फोन में क्‍वार्टी की पैड की सुविधा भी मिलेगी जो इस फोन को और आकर्षक बनाती है। 5 मेगापिक्‍सल कैमरे की क्‍वालिटी तो आपको अपना दीवाना बना देगी। इसके अलावा 303 में ब्‍लूटूथ और आशा सीरीज के पिछले तीनों मॉडलों की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। 303 में सबसे बड़ी खासियत जो दी गई है वह क्‍वार्टी कीपैड के साथ टच स्‍क्रीन की सुविधा जो यूजर को दोनों में से कि भी ऑप्‍शन को चूज करने की सुविधा देती है।

इसके अलावा आशा सीरीज के दो और फोन है जो जल्‍द ही बाजार में आ जाएंगे मगर यह दोनों फोन फीचरों और परफसर्मेंस के हिसाब से काफी उन्‍नत हैं। नोकिया ल्‍यूमिया 710 और 800 नाम के दोनों स्‍मार्टफोनों में एडवांस तकनीक के साथ नए फीचरों का प्रयोग किया गया है। ल्‍यूमिया 710 में 1.4 गीगहर्ट का प्रोसेसर के साथ 3.7 इंच का स्‍क्रीन साइज दिया गया है जो अच्‍छे रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्‍सल को हाई क्‍वालिटी कैमरा भी मौजूद है। नोकिया के ल्‍यूमिया और 710 और 800 दोनों स्‍मार्टफोन है इसलिय बाजार में मौजूद अन्‍य दूसरे ब्रांड के फीचरों को दखते हुए इनमें वाईफाई और कनेक्‍टीविटी के कई अन्‍य फीचर भी मॉजूद है।

नोकिया आशा सीरीज फोनों की कीमत

नोकिया 200 - 4,200

नोकिया 201 - 4,200

नोकिया 300 - 6,000

नोकिया 303 - 8,000 से लेकर 9,000 तक

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X