Home
Mobile

Nokia ने काफी कम दाम में लॉन्च किए दो स्मार्टफोन्स, इन खूबियों से है लैस, जानें कीमत

Nokia ने दो स्मार्टफोन्स किए लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स दाम भी कम

Nokia का मालिकाना हक रखने वाले HMD Global ने काफी किफायती दाम के साथ Nokia C सीरीज को अमेरिका में लॉन्च किया हैं। जिसमें Nokia C110 और Nokia C300 स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। इन दोनों फोन्स में IP52 रेटिंग एचडी+ डिस्प्ले, 3 GB रैम के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे दिया गया है। तो आइए आपको इन फोन्स की खूबियों से लेकर कीमत तक की जानकारी आगे विस्तार में बताते हैं।

Nokia C सीरीज की कीमत और कलर

Nokia C 110 स्मार्टफोन को कंपनी ने ग्रे कलर के साथ पेश किया है। जिसकी कीमत मात्र 99 डॉलर यानि कि, लगभग 8,150 रुपये तय की गई है। वहीं Nokia C 300 ब्लू रंग में आ रहा है। जिसकी कीमत कंपनी ने 139 डॉलर यानि कि, लगभग 11,440 रुपये रखा है। इन लेटेस्ट फोन की उपलब्धता की बात करें तो ये दोनों फोन अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जिन्हें यूजर्स Best Buy और Amazon से खरीद सकते हैं।

Nokia C110 की खूबियां

Nokia C110 में यूजर्स को 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो रेजोल्यूशन HD+ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 के साथ आ रहा है। इसके डिस्प्ले को कंपनी ने 2.5D ग्लास से तैयार किया है। यह स्मार्टफोन 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो आपको इसमें MediaTek Helio P22 SoC मिल रहा है। साथ ही फोन में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन को पावर देने के लिए 5W चार्जिंग का सपोर्ट के साथ इसमें यह फोन 3,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन Android 12 पर संचालित होगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो मिल रहा है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP52 रेटिंग दी गई है।

Nokia ने दो स्मार्टफोन्स किए लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स दाम भी कम

Nokia C300 की खूबियां

Nokia C300 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रहा है, जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट करती है। इसके डिस्प्ले को 2.5D ग्लास से तैयार किया गया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक का सपोर्ट करती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 662 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। यह लेटेस्ट फोन Android 12 पर संचालित होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 10W चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 4,000mAH की बैटरी शामिल की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो मिल रहा है। वहीं सिक्योरिटी की बात करें तो फोन के साइड माउंटेड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
HMD Global, which owns Nokia, has launched the Nokia C series in the US with a very affordable price. In which the Nokia C110 and Nokia C300 smartphones have been included. Both these phones have IP52 rating HD + display, 13 megapixel primary camera with 3 GB RAM.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X