Nokia C12 Pro भारत में लॉन्च, कीमत 6999 रुपये से शुरू

Nokia C12 एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की घोषणा करने के बाद, HMD ग्लोबल ने Nokia C12 Pro नाम से एक नए बजट फोन को लॉन्च किया है। Nokia C12 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2GB वर्चुअल रैम सपोर्ट, एक साफ ऑपरेटिंग सिस्टम, फ्रंट और बैक दोनों के लिए नाइट और पोर्ट्रेट कैमरा मोड पेश किया गया है। इतने किफायती कीमत पर इतनी सारी उपयोगी सुविधाएँ देना काबिले तारीफ है।
Nokia C12 Pro कीमत
Nokia C12 Pro बेस मॉडल के लिए 6,999 रुपये की कीमत से शुरू होता है जिसमें 2GB रैम + 2GB वर्चुअल रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है। वहीं दूसरा मॉडल 7999 रुपये की कीमत पर 5GB रैम (3GB RAM + 2GB वर्चुअल रैम) और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
बजट स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शनों में आता है, लाइट मिंट, चारकोल और डार्क सियान। उपलब्धता की बात करें तो नए नोकिया स्मार्टफोन को रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और Nokia.com से खरीदा जा सकता है।

Nokia C12 Pro स्पेसिफिकेशन
Nokia C12 Pro 6.3-इंच HD + डिस्प्ले के साथ पैक किया गया है। इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सिस्टम शामिल है, जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। इतना किफायती फोन होने के बावजूद Nokia C12 Pro में नाइट और पोट्रेट जैसे कैमरा मॉडल शामिल हैं।
नोकिया सी12 प्लस एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) सॉफ्टवेयर पर चलता है। फोन भारत में दो वैरिएंट- 2जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज (प्रत्येक 2जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ) में उपलब्ध है।
एचएमडी ग्लोबल ने यह भी खुलासा किया कि नया नोकिया सी12 प्रो उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने खुलासा किया कि फोन कम से कम दो साल के नियमित सुरक्षा पैच प्रदान करता है। कंपनी Nokia C12 Pro को 12 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ पेश करने का भी वादा करती है।


Click it and Unblock the Notifications








