Home
Mobile

नोकिया C2-06 टच एंड टाइप बजट फोन

नोकिया C2-06 टच एंड टाइप बजट फोन

भारत में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली मोबाइल कंपनी नोकिया का भरोसा आज भी पहले की ही तरह लोगों के दिलों में बरकरार है, इसका सबसे बड़ा कारण नोकिया फोन में दिए गए यूजर फ्रेंडली फीचर, इसके अलावा नोकिया भारत में लोगों के बजट को ध्‍यान में रखकर नए फोन लांच करता है।

नोकिया के खेमें में ऐसा ही एक फोन है नोकिया C2-06 जिसका लुक देखने में किसी महंगे फोन से कम नहीं है। अगर इसके फीचरों पर नजर डालें तो इसमें टच एंड टाइप के साथ क्‍वर्टीकीपैड की सुविधा दी गई है, यह एक स्‍लाइडर फोन है जिसके किनारों में सिल्‍वर कोटिंग दी गई है जो इसके लुक को और भी प्रोफेशनल बनाती है।

फोन में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया है, इसके अलावा यूजर इसमें म्‍यूजिक प्‍लेयर, ऑडियो जैक जैसे फीचरों का लाभ तो उठा ही सकता है साथ में फोन की मैमोरी को 32 जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकता है। फोन में दिए गए ड्युल सिम फीचर की सबसे खास बात है इसमें स्‍वैप की सुविधा जिसकी मदद से यूजर को बार-बार दूसरा सिम बदलने के लिए फोन के बैक कवर को बार-बार खोलना नहीं पड़ता है।

फोन के साइड में दूसरा सिम स्‍लॉट दिया गया है जिसमें मैमोरी कार्ड की तरह सिम इंसर्ट किया जा सकता है। नोकिया का C2-06 टच एंड टाइप स्‍लाइडर फोन 5349 रुपए में भारतीय बाजारों में उपलब्‍ध है, अगर आप चाहें तो इसे घर बैठे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं।

नोकिया C2-06 टच एंड टाइप फोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 2 जी सपोर्ट

  • ड्युल सिम की सुविधा

  • 2.6 इंच की टच स्‍क्रीन

  • 240 x 320 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन

  • 2 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • वीडियो रिकार्डिंग

  • म्‍यूजिक प्‍लेयर

  • एफएम रेडियो

  • 3.5 एमएम जैक

  • 10 एमबी इंटरनल मैमोरी

  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी

  • ब्‍लूटूथ, यूएसबी कनेक्‍टीविटी

  • 1020 एमएएच बैटरी

  • 5 घंट बैटरी बैकप

  • 400 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम

  • 115 ग्राम भार

  • कीमत- 5349
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X