Home
Mobile

nokia c22 और c32 में खास अंतर ,कौन सा फोन खरीदना आपके लिए होगा सही, यहां जानें पूरी डिटेल्स

nokia c22 और c32 में कौन सा फोन खरीदना आपके लिए होगा सही, जानिए यहां

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नोकिया 11 मई यानि कि आज Nokia C22 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसमें यूजर्स को लॉन्ग लास्टिंग बैटरी की सुविधा दी जा रही है। Nokia C22 स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, एक बार चार्ज करने के बाद इसे यूजर्स अगले 72 घंटों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें, Nokia के इस हैंडसेट को कंपनी Nokia C32 के साथ ही साल की शुरुआत में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च कर दी थी, जिसे अब भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। आइए आपको नोकिया के इन दोनों हैंडसेट के बारे में विस्तार से बताते हैं जिससे आप अपनी आवश्यकतानुसार सही स्मार्टफोन चुन सकते हैं।

Nokia C22 के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट में यूरोपियन वेरिएंट वाले ही स्पेसिफिकेशन शामिल कर सकती है। जिसमें यूजर्स को 6.5 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन के साथ 64 GB इंटरनल स्टोरेज और एंड्रॉयड 13 गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस लेटेस्ट हैंडसेट में यूनिसॉक SC9863A ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 2 GB रैम और वर्चुअल रैम का सपोर्ट यूजर्स को मिल सकता है। वहीं इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोन के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे का सेटअप दिया गया है। जो 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आ रहे है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। इस डिवाइस की सिक्योरिटी के लिए आपको इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की भी सुविधा दी जा रही है। वहीं बैटरी की बात करें तो 10 W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ इसमें 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

Nokia C22 की कीमत

कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत यूरोपियन मार्केट में 109 यूरो यानि कि लगभग 9 हजार 500 रुपये तय की है। जिसे देखते हुए भारत में इस लेटेस्ट हैंडसेट को 10 हजार से कम कीमत के साथ पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

nokia c22 और c32 में कौन सा फोन खरीदना आपके लिए होगा सही, जानिए यहां

Nokia C32 के स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि हमने पहले ही बता दिया है कि नोकिया C32 फोन को साल की शुरूआत फरवरी 2023 में ही यूरोपियन बाजार में पेश किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन को 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ उतारा गया था, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन Android 13 (Go edition) पर काम करता है। जिसमें ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A (28nm) प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के दो वेरियंट का ऑप्शन दिया है। इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसी के साथ सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी की बात करें तो आपको इसमें 5000mAh की बैटरी 10W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मिल रही है।

Nokia C32 की कीमत

Nokia C32 के 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 129 यानि कि, लगभग 12,187 रुपये कंपनी ने तय की थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you the special difference between Nokia C22 and C32 smartphones, which can help you choose the right phone for you. Nokia is going to launch its Nokia C22 smartphone in India today. In which users are being given the facility of long lasting battery. At the same time, Nokia C32 has already been introduced in the European market, which is now being launched in the Indian market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X