Home
Mobile

11 मई को भारत में लॉन्च होगा Nokia C22,एक बार चार्ज के बाद तीन दिनों तक करें यूज, महज इतनी होगी कीमत

11 मई को भारत में लॉन्च होगा Nokia C22, महज इतनी होगी कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया अपना नया स्मार्टफोन Nokia C22 को भारत में 11 मई को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि यह स्मार्टफोन पहले ही यूरोपीय बाजारों में दस्तक दे चुका है। कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को 5,000mAh बैटरी के साथ पेश कर रहा है। इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि, एक बार फुल चार्ज करने के बाद यूजर्स इसे तीन दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोकिया सी22 के स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने ट्वीट कर अपने आगामी फोन Nokia C22 को लॉन्च करने का खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ आ रहा है। Nokia के इस हैंडसेट में यूजर्स को 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। जो 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें कंपनी डुअल सिम का भी सपोर्ट दे रही है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 2 GB तक रैम सपोर्ट दिया गया है, हालांकि यूजर्स को रैम को वर्चुअली बढ़ाने का भी ऑप्शन मिल रहा है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64 GB तक स्टोरेज दिया गया है। जिसे आप अपनी आवश्यकतानुसार माइक्रो एसडी कार्ड से 256 GB तक बढ़ा सकते हैं।

11 मई को भारत में लॉन्च होगा Nokia C22, महज इतनी होगी कीमत

Nokia C22 कैमरा सेटअप

इसके बाद इस फोन में मिल रहे कैमरा सेटअप की बात करें तो आपको डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। वहीं बैटरी की बात करें तो 5,000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रहा है।

इस अपकमिंग फोन की कीमत

Nokia C22 को भारत में लगभग 9,500 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी चारकोल, पर्पल और सैंड तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। आपको बता दें, Nokia C22 और Nokia C32 को इसी साल की शुरुआत में यानि कि फरवरी में कंपनी ने यूरोप में लॉन्च किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia is going to launch its new smartphone Nokia C22 in India on May 11. Although this smartphone has already knocked in the European markets. The company is presenting its new smartphone with 5,000mAh battery. It is being claimed about this phone that, once fully charged, users can use it for three days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X