Home
Mobile

नोकिया ने उतारा 18 कैरेट गोल्‍ड प्‍लैटेड फोन

By Super
नोकिया ने उतारा 18 कैरेट गोल्‍ड प्‍लैटेड फोन
मोबाइल बाजार में इस समय सैमसंग, एलजी, एप्‍पल जैसी कई दिग्‍गज कंपनियां मौजूद है। नोकिया को इनसे कड़ी टक्‍कर मिल रही है नोकिया ने एक अलग वर्ग को ध्‍यान में रखकर अपना नया मोबाइल C3-01 गोल्‍ड एडीशन लांच किया है। कंपनी के अनुसार यह फोन मोबाइल में केवल बात करने वालों को ध्‍यान में रखकर उतारा गया है।

अगर आप एक लग्‍जरी फोन केवल बात करने के लिए खरीदना चाहते है तो नया नोकिया C3-01 आपको काफी पसंद आएगा। वैसे तो बाजार में स्‍मार्ट फोन और ओएस से लैस्‍ा मोबाइल कंपनियां उतार रही है म्रगर इसके विपरीत नोकिया का यह फोन अपने आप में खास है। 18 कैरेट गोल्‍ड प्‍लैटेड यह फोन देखने में ही विलासिता का अहसास दिलाता है। C3-01 की थीम भी इसी से मैच करती हुई दी गई है। नोकिया ने पिछले साल इस सीरीज का पहला फोन को लांच किया था जिसने रिकार्ड तोड़ ब्रिकी की थी इसी सीरीज C3-01 में भी कई नए फीचर दिए है।

क्‍वाड बैड रेडियो जैसे स्‍टैंर्डड फीचरों के अलावा नोकिया C3-01 में ब्‍लूटूथ्‍ा और वाई का आप्‍शन है जो एचएसडीपीए टेक्‍नालॉजी के साथ फास्‍ट स्‍पीड प्रोवाइड कराता है साथ में 1 ghz के प्रोसेसर के साथ यह तेज परफार्मेंस देता है। नोकिया C3-01 में 2.4 इंच का टीएफटी स्‍क्रीन दी गई है जो 256 कलर को सर्पोट करती है। 240 X 320 पिक्‍सल के साथ स्‍क्रीन में कंटेट साफ दिखता है। डेटा को स्‍टोर करने के लिए C3-01 में 64 एमबी की रैम दी गई जिसे आप एक्‍पेंड कर के 32 जीबी तक कर सकते है। अगर आप इंटरनेट का मजा लेना चाहते हैं तो C3-01 में ऐज टेक्‍नालॉजी के साथ 32 जीपीआरएस दिया गया है जो 3जी को र्स्‍पोट करता है। आप चाहे तो ब्‍लूटूथ से भी अपने डेटा को ट्रांसफर कर सकते है।

नोकिया के इस लक्‍जरी फोन मे 5 मेगापिक्‍सल का दमदार फ्लैश लाइट कैमरा दिया गया है। जिससे 30 एफपीएस की वीजीए रिकार्डिंग आप कर सकते हैं। अच्‍छे की पैड टच के लिए नोकिया C3-01 में सेरेमिक का मैट टच लगा है जो स्‍मूद टच का अहसास दिलाता है साथ में फेसबुक और ट्विटर का क्विक एक्‍सेस आप्‍शन भी मौजूद है। भारत में नोकिया के इस लक्‍जरी C3-01 गोल्‍ड एडीशन फोन की कीमत 16620 के करीब है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X