नोकिया जल्द लांच करेगी दो नए स्मार्टफोन

लुक के मामले में नोकिया के दोनों फोन का डिजाइन लगभग एक जैसा है। यहां तक इनकी लंबाई और चौड़ई भी बिल्कुल बराबर है। सी 5 और स6 में 3.2 इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई जो 3.6 मिलियन कलर को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन की स्क्रीन में एसेलरोमीटर सेंसर दिया गया है जिससे स्क्रीन अपनी स्थिती के अनुसार ऑटो रोटेट हो जाती है।
दोनों स्मार्टफोन सिंबेइयन के 9.4 वर्जन पर काम करते हैं, फोन में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए 600 मेगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है जिससे भारी फाइल की एप्लीकेशन भी बड़े आराम से खुल जाती हैं। फोन में वाईफाई ऑप्शन के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है मगर डेटा कनेक्टीविटी के लिए ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी सपोर्ट दोनों फोन में मौजूद हैं। वीडियो रिकार्डिंग और फोटो कैपचरिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो लोगों को थोड़ा निराश करेगा। फोन में मैमोरी कैपेसिटी अच्छी है। सुनने में आया है नोकिया सी 5 और नोकिया सी 6 में 16 जीबी की इंटर्नल मैमोरी दी गई है मगर इसकी पृष्टी नहीं हुई है।
फोन को हैंडफ्री यूज करने के लिए 3.5 एमएम का जैक दिया गया है जिसे आप एक्सटर्नल स्पीकर कनेक्ट कर सकते हैं। आखिरी में आती है फोन की फोन में दिया गया बैटरी बैकप, नोकिया सी 5 और नोकिया सी 6 में 1000 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 600 घंटे का टॉकटाइम और 11 घंटे 30 मिनट का स्टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है। नोकिया के अनुसार फोन को यूजर की मांग के अनुसार डिजाइन किया गया है। उम्मीद है भारत में नोकिया अपने दोनों फोनों को वाजिब कीमत में लांच करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








