Nokia ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमत में की कटौती
नोकिया कंपनी के स्मार्टफोन्स को काफी भरोसेमंद स्मार्टफोन्स के नाम से जाना जाता है। अगर आप नोकिया के स्मार्टफोन को खरीदने की इच्छा रख रहे हैं तो यह समय आपके लिए एकदम बेस्ट है। कुछ समय पहले ही HMD Global ने अपने नोकिया स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की थी।

हालांकि एक रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी ने अब कुछ अन्य स्मार्टफोन्स में भी कटौती कर दी है। स्मार्टफोन में कटौती कंपनी और ग्राहकों दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। NokiaPowerUser के मुताबिक, HMD Global अपने तीन स्मार्टफोन नोकिया 3.1, नोकिया 5.1 और नोकिया 6.1 की कीमतों में कटौती की जा रही है। हालांकि यह कटौती बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन यह नोकिया फैन्स के लिए काफी अच्छी खबर है।
स्मार्टफोन्स रेट में कटौती
पेश की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी ने नोकिया 6.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 11,999 रुपये कर दिया है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 13,999 रुपये कर दिया गया है। कंपनी ने नोकिया 5.1 स्मार्टफोन की कीमत को 10,999 रुपये कर दिया गया है।
वहीं, यूजर्स नोकिया 3.1 स्मार्टफोन को अब 8,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। बता दें, कंपनी द्वारा कटौती किए गए इन स्मार्टफोन्स को आज से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही रिटेलर्स पर खरीदा जा सकता है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोन की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन Nokia.com पर स्मार्टफोन्स घटी हुई कीमतों के साथ लिस्ट हो गए हैं। कंपनी अपने अफॉर्डेबल और मिड-रेंज सेगमेंट में काफी अच्छा प्रर्दशन कर रही है। ऐसे में अपने स्मार्टफोन्स को और ज्यादा अफॉर्डेबल बनाना कंपनी के लिए और भी फायदामेंद साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications








