Home
Mobile

नोकिया के डयूल सिम बजट फोन C2-00 और X1-01

नोकिया के डयूल सिम बजट फोन C2-00 और X1-01


भारतीय उपभोक्‍ताओं के लिए नोकियाहमेशा से ही एक हॉट ब्रांड रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है नोकिया ने नए फोन यूजर की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए नए फीचरों के साथ पेश किए जो लोगों को पसंद भी आए। अगर आप कम कीमत का फोन लेना चाहते है तो शायद बाजार में इतने ढेर सारे ब्रांड मौजूद है कि उनमें से अपनी जरूरत का फोन लेना काफी मुश्‍किल है। मगर आज हम आपको नोकिया के दो ऐसे फोनों के बारे में बताएंगे जिनमें जरूरत के सभी फीचर जो दिए ही गए है साथ में कम कीमत के कारण्‍ा यह आपके बजट में भी फिट बैठेंगे। नोकिया ने कुछ समय पहले C2-00 और X1-01 नाम से दो ड्यूल सिम फोन लांच किए थे जिनकी कीमत भी काफी कम है।

C2-00 - सबसे पहले बात करते है नोकिया है C2-00 फोन की, C2-00 में 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो इतनी कम कीमत में अभी तक कम ही फोनों में उपलब्‍ध है, फोन में दो जीएसएम सिम सपोर्ट स्‍लॉट दिए गए हैं। वीजीए कैमरे की मदद से यूजर फोन द्वारा फोटो और वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकता है। कनेक्‍टीविटी के लिए C2-00 में 12 क्‍लास का जीपीआरएस, ब्‍लूटूथ और स्‍टीरियों एफएम रेडियो दिया गया है। इसके अलाव C2-00 में पहले से ओपेरा‍ मिनी वेब ब्राउजर लोड है जिसमें आप बड़ी नेट साइटों को भी आराम से ओपेन कर सकते हैं। बाजार में नोकिया C2-00 मात्र 3000 रूपए में उपलब्‍ध है।

X1-01 - वहीं दूसरी ओर नोकिया का X1-01 भी अपने आप में दमदार फोन है, इसे खास तौर से म्‍यूजिक लर्वस के लिए डिजाइन किया गया है। C2-00 की तरह X1-01 में भी ड्यूल सिम की सुविधा दी गई है। फोन का बैटरी बैकप लाजवाब है जिसमें लगातार 36 घंटे तक गानों का मजा लिया जा सकता है। अगर आप फोन से बड़े स्‍पीकरों को कनेक्‍ट करना चाहते है तो इसके लिए X1-01 में 3.5 एमएम का जैक दिया गया है, 16 जीबी के एक्‍टर्नल मैमोरी स्‍पोर्ट से

आप अपनी सुविधा अनुसार मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं। फोन में दी गई टीएफटी स्‍क्रीन का साइज 1.8 इंच है। अगर टॉक टाइम की बात की जाए तो एक बार X1-01को फुल चार्ज करने के बाद 13 घंटे टॉक टाइम के साथ 43 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम प्रोवाइड करती है। बाजार में नोकिया का X1-01 फोन मात्र 2000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

नोकिया C2-00 और X1-01 ड्यूल सिम फोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • C2-00

  • ड्यूल सिम की सुविधा

  • 32 जीबी इंटरनल मैमोरी

  • वीजीए कैमरा

  • 12 क्‍लास जीपीआरस

  • स्‍टीरियो एफएम रेडियो साथ में रिकार्डिंग की सुविधा

  • एमपी3, एएसी, वेव, एएमआर, मिडी म्‍यूजिक सपोर्ट

  • कीमत- 3000 रूपए

X1-01

  • ड्यूल सिम की सुविधा

  • 36 घंटे म्‍यूजिक प्‍ले सपोर्ट

  • 3.5 एमएम जैक

  • 16 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट

  • 1.8 इंच स्‍क्रीन साइज

  • 13 घंटे का टॉक टाइम

  • 43 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम

  • कीमत- 2000 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X