Home
Mobile

Nokia G42 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से भी कम, यहां जानें सभी डिटेल

Nokia G42 5G 4GB RAM Variant Price: नोकिया ने अपने Nokia G42 5G स्मार्टफोन को नए वेरियंट के साथ भारत में लॉन्च किया है। अब ग्राहक Nokia G42 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम ऑप्शन में भी खरीद सकेंगे।

इससे पहले कपनी ने बीते साल सितंबर 2023 में नोकिया के इस हैंडसेट को 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया था।

Nokia G42 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, दाम 10 हजार से भी कम

वहीं अक्टूबर 2023 में कंपनी ने इसे 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज में पेश किया था। आइए आपको आगे नोकिया के इस नए वेरिएंट की कीमत व उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

Nokia G42 5G के नए वेरिएंट की भारत में कीमत: नए नोकिया जी42 5जी के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 9,999 रुपये तय किया है। इस फोन की पहली सेल 8 मार्च 2024 से शुरू होगी।

Nokia G42 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, दाम 10 हजार से भी कम

इसे ग्राहक एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया और एचएमडी की वेबसाइट से खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे पर्पल और सो ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Nokia G42 5G खासियत: नोकिया जी42 5जी में आपको 6.56 इंच एचडी+ (720 x 1612 पिक्सल) डिस्प्ले मिल रहा है। जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 560 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

Nokia G42 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, दाम 10 हजार से भी कम

इसके डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो नोकिया के इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ 8nm प्रोसेसर मिल रहा है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619GPU दिया गया है।

Nokia G42 5G में 4 जीबी रैम (2 जीबी वर्चुअल रैम) ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा इसे 6 जीबी रैम और 8 जीबी ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है।

स्टोरेज के लिए 128, 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया के इस हैंडसेट में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी दिया गया है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर इसमें मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इस फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 5जी, डुअल 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूख, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 जैसे फीचर्स इसमें मिलेंगे।

यह डिवाइस डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट है। इसका डाइमेंशन 165.0 x 75. 8 x 8.55mm और वजन 193.8 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
nokia g42 5g new 4gb ram variant launched in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X