Nokia G42 5G का नया वेरिएंट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर व कीमत
Nokia G42 5G New Varient Sale: Nokia ने हाल ही में अपने Nokia G42 5G के नए वेरिएंट को लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज से यानी 8 मार्च 2024 महिला दिवस पर शुरू हो चुकी है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत व इसपर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर इसके स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में बताते हैं।
अगर आप इस वक्त नया हैंडसेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 10 हजार रुपये से भी कम है तो आपके लिए Nokia G42 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिल रही है।

Nokia G42 5G की कीमत और उपलब्धता: नोकिया के इस नए वेरिएंट की कीमत की बात करें तो इसके 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और HMD वेबसाइट के पर उपलब्ध करा दिया गया है। जहां से आप इसे ऑर्डर कर सकते हैं। यह मॉडल तीन कलर ऑप्शन सो ग्रे, सो पिंक और सो पर्पल में उपलब्ध है।
Nokia G42 5G के स्पेसिफिकेशंस: नोकिया जी42 5G में आपको 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन कंपनी ने दिया है।

Nokia G42 5G में परफॉर्मंस के लिए आपको ऑक्टा कोर Snapdragon 480 Plus 5G प्रोसेसर मिलेगा। जिसमें 4GB रैम है, जिसे वर्चुअल रैम की मदद से 2GB तक एक्सटंड कर 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
यह हैंडसेट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होता है, इसके साथ ही कंपनी इस पर 2 साल के लिए ओएस सिस्टम अपग्रेड और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट देगी।

फोटोग्राफी के लिए Nokia G42 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








