Nokia G42 5G नए अवतार के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
Nokia G42 5G 16 GB Ram and 256 GB Storage Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने भारत में Nokia G42 5G का नया वेरियंट लॉन्च किया है। नोकिया जी 42 5जी को कंपनी ने अब 16 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंय भी उपलब्ध कराया है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने इस फोन को 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। तो चलिए आगे इस नए वेरिएंट की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Nokia G42 5G की कीमत
Nokia G42 5G के नए वेरिएंट 16GB+256GB स्टोरेज की कीमत भारतीय बाजार में 16,999 रुपये तय की गई है। जिसे ग्राहक पर्पल , सो ग्रे के साथ अब पिंक कलर ऑप्शन में भी खरीद सकेंगे। जिसे ग्राहक कंपनी की आधिकारिक स्टोर और रिटेल आउटलेट से खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले इस फोन को 6GB+128GB वेरिएंट में पेश किया गया था। जिसकी कीमत 12,599 रुपये थी। कंपनी ने अपने इस फोन को पर्पल और सो ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था। जिसे अब नए कलर में भी पेश किया गया है।

Nokia G42 5G के स्पेसिफिकेशंस
Nokia G42 5G में 6.56-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसके डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर के साथ पेश किया था। जिसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दिया गया था। हालांकि ग्राहक इसके रैम को 11 जीबी तक बढ़ा भी सकेगा। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए नोकिया ने इसमें 5,000mAh बैटरी शामिल की है। नोकिया G42 में आपको कनेक्टीविटी के लिए 2G, 3G, 4G, 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1 के अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक और चार्जिंग और OTG के लिए USB टाइप-C पोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








