आ रहा कम दाम में Nokia G42 5G स्मार्टफोन, Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

Nokia G42 5G स्मार्टफोन जल्द दस्तक दे सकता है। ये अपकमिंग हैंडसेट हाल ही में Geekbench वेबसाइट पर नजर आ चुका है। जिसके बाद से ही इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। नोकिया जी42 5जी में एंड्रॉयड 13 के साथ Qualcomm प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालांकि इस महीने नोकिया यूएस में रग्ड XR21 समेत कई बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग नोकिया जी42 5जी स्मार्टफोन के लॉन्च से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Nokia G42 की 128GB स्टोरेज के साथ हो सकती है एंट्री
Nokia G42 को हाल ही में गीकबैंच पर देखा गया है। जिससे इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यह डिवाइस बेंचमार्किंग साइट पर क्वाड कोर Qualcomm प्रोसेसर और 1.90GHz बेस फ्रीक्वेंसी के साथ लिस्ट किया गया है। जिसमें 2.21 Ghz पर क्लॉक किए गए 2 कोर का एक फास्ट क्लस्टर भी है। फिलहाल इस प्रोसेसर का सही नाम पता नहीं चल सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह एक लोअर मिड-रेंज SoC हो सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार यह हैंडसेट 4GB रैम के साथ आ सकता है। फोन में दी गई डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल हो सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 13 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। Nokia G42 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 738 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1718 स्कोर किया है। आपको बता दें, इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Nokia G42 को 6GB रैम और 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया जाएगा।
गौरतलब है कि, Nokia ने हाल ही में अमेरिका में MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, IP68-रेटेड वॉटरप्रूफिंग और IP69K-सर्टिफिकेशन डस्ट रेजिस्टेंस के साथ रग्ड XR21 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जिसमें Snapdragon 695 प्रोसेसर शामिल किया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है।
Nokia G42 के कलर
Nokia G42 को पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो फिलहाल अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ना ही इसके कीमत को लेकर कोई खुलासा किया गया है। लेकिन इसे एक बजट फोन के तौर पेश किया जा सकता है। जिसे काफी किफायती दाम के साथ मार्केट में लाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आपको कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








