Home
Mobile

Nokia G42 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन होगी एंट्री, जानें कीमत और फीचर

Nokia G42 5G: स्मार्टफोन ब्रांड नेकिया जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन नोकिया जी42 5जी को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। इसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। यह आगामी फोन लॉन्च से पहले अमेजन पर लाइव हो चुक है। आपको बता दें, देश में दस्तक देने से पहले इस फोन को यूरोप में उपलब्ध करा दिया गया है। तो आइए आगे जानते है कि, यह नया 5जी फोन किन-किन खूबियों से लैस होगा।

Nokia G42 स्पेक्स

नोकिया जी42 5जी में कंपनी ने 6.56-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसमें यूजर को वॉटरड्रॉप नॉच भी मिल रहा है। इसके साथ ही OZO प्लेबैक संचालित लाउडस्पीकर को भी इसमें शामिल किया गया है। Nokia G42 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 Plus 5G प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा , 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने को लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की एक बड़ी बैटरी इसमें शामिल की है।

 Nokia G42 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन होगी एंट्री, जानें

आपको बता दें, Nokia G42 5जी को दो साल के एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और तीन साल के सुरक्षा अपडेट के साथ भारत में पेश किया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 6, NFC सपोर्ट और OZO 3D ऑडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे । यह फोन IP62 रेटिंग के साथ आ रहा है। जिसे कंपनी वाइस पर्पल और सो ग्रे कलर ऑप्शन में ला रही है। फिलहाल अमेजन पेज पर इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि नोकिया के इस हैंडसेट को यूरोप, अमेरिका और ब्रिटेन में 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 199 डॉलर यानि लगभग 16,300 रुपये तय किया गया है। भारत में इसकी कीमत के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia G42 5G smartphone will be launched with up to 128 GB storage and 6.56 inch display.Triple rear camera setup has been given in it for photography. Which will come with 50 megapixel primary camera, 2 megapixel depth and 2 megapixel macro sensor. An 8 megapixel front sensor is available for selfie.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X