नकद भुगतान से छुटकारा दिलाएगी एनएफसी टेक्नालॉजी

हालाकि यह अभी प्रीमियम स्मार्ट मोबाइल फोनों में ही दी जा रही है। बढ़ते कम्पटीशन के चलते इसके निर्माताओ पर इसे सस्ता करने का दवाब है अगर यह टेक्नालॉजी सस्ती हो गई तो अन्य मोबाइल फोन कंपनिया भी इसे जल्द अपना लेगी । नोकिया के अनुसार वह जल्द ही एनएफसी टेक्नालॉजी को अपने फोनों में देना शुरू कर देगी साथ एनएफसी के प्रचार प्रसार में भी वह जुट गई है जिसके लिए पोस्टर, पंपलेट, और आनलॉइन स्टोर में इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मगर अभी भी इसके बारे में लोगों को काफी बताने की जरूरत है।
एनएफसी हब के नाम से नोकिया ने इसे अपने ऑन लाइन स्टोर में रखा है। डेटा ट्रांसफर की हाई केपेबिलटी टेक्नालॉजी की वजह से प्रौद्योगिकी कारोबार में इसका इस्तेमाल बखूबी किया जा सकता है। निकट भविष्य में कंपनिया इस टेक्नालॉजी से ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा इंट्ररेक्ट कर सकेंगीं। खुदरा दुकानों, होटलों में इसका प्रयोग एक सबसे अच्छा उदाहरण है कि अब खुदरा दुकानों और होटलों में उपयोगकर्ताओं को अपने एनएफसी सक्षम हैंडसेट का उपयोग करने के लिए अनुमति दे सकते हैं जिसकी मदद से ग्राहक अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं।उम्मीद की जा रही है कि नियर फील्ड कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी की मदद से भविष्य में ग्राहक सभी नकद भुगतान से छुटकारा पा सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








