एप्पल से टक्कर लेने के लिए नोकिया उतारेगा अपोलो स्मार्टफोन

कंपनी के वाइस प्रेसिंडेट माइकल हालबर के अनुसार हाल के कुछ दिनों से माइक्रोसॉफ्ट और नोकिया अपने विडों मैंगो 7.5 फोन को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसमें कोई शक नहीं कि कंपनी का अगला उत्पाद भी विडों 7.5 मैंगो प्लेटफार्म पर रन करेगा क्योंकि फोन बाजार में इस नए ओएस को काफी पसंद किया जा रहा है। सुनने में आ रहा है नोकिया अपने नए अपोलो फोन को लेकर काफी उतसाहित है और इस फोन में नए फीचरों के साथ ज्यादा उन्नत बनाने में अपना पूरा जोर लगा रही है क्योंकि इससे पहले नोकिया ने माइक्रोसॉफ्ट की मदद से अपना मैंगो प्लेटफार्म बेस फोन लांच किया था।
नोकिया अपने नए अपोलो विडों के द्वारा बाजार में अपनी एक अगल पहचान बनाना चाह रहीं है जिससे वह अन्य विडों फोन से मुकाबला कर सके। इससे पहले बाजार में एंड्राएड, आईस्क्रीम सैंडविच और आईओ 5 ओएस से लैस फोन उपलब्ध है, वहीं एप्पल के आईफोन से भी नोकिया को कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। मगर मैंगो प्लेटफार्म अभी हाल ही में आई नई तकनीक है जिसका सभी फोन निर्माता कंपनियों पूरा फायदा उठाना चाहती है। नोकिया के नए अपोलो फोन के ऊपर पूरी दुनियां की नजरे लगी हुई है मगर कंपनी ने अभी अपोलो के बारे में ज्यादा जानाकरी खुलासा नहीं किया है। मगर यह बात तो तय है नोकिया अपने नए फोन को यूनीक फीचरों के साथ बाजार में लांच करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








