Home
Mobile

Nokia ने लॉन्च किए तीन नए फोन, दमदार फीचर्स के साथ मिल रहा ये गेम, जानें कीमत

Nokia ने लॉन्च किए तीन नए फोन, दमदार फीचर्स के साथ मिल रहा स्नेक गेम

Nokia ने एक अपने तीन नए फोन को साथ लॉन्च किया है। जिसमें Nokia 110 (2023), Nokia 105 (2023) और Nokia 106 को शामिल किया है। इन तीनों नए फोन्स में यूजर्स को दमदार बैटरी और फीचर्स मिल रहे हैं। वहीं यूजर्स को Nokia 106 में म्यूजिक प्लेयर के साथ स्नेक गेम भी मिल रहा है। कंपनी ने अपने Nokia 110 और Nokia 105 मॉडल को नए वर्जन के साथ पेश किया है। आइए आपको इन फोन्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Nokia के नए फोन्स के फीचर्स

इन फोन्स की फीचर्स की बात करें तो Nokia 106 में यूजर्स को FM रेडियो, फ्लैशलाइट, MP3 प्लेयर के साथ स्नेक गेम भी मिल रहा है। इस फोन को एक बार चार्ज करने के बाद 22 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं MP3 प्लेयर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को एक माइक्रो एसडी कार्ड अलग से लेना होगा। जिससे वे गाना भी सुन सकते हैं। इस फोन में आपको रेड, ब्लैक और सियान तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। जिसमें से आप अपनी पसंद के अनुसार इसे ले सकते हैं।

Nokia 105 में यूजर्स को कॉल फैसिलिटी के साथ वायरलेस रेडियो FM सुनने की भी सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही इसमें फ्लैशलाइट को भी शामिल किया गया है।

Nokia ने लॉन्च किए तीन नए फोन, दमदार फीचर्स के साथ मिल रहा स्नेक गेम

Nokia 110 में कंपनी अपने यूजर्स को 1.8 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह लेटेस्ट फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में एसडी कार्ड की मदद से 32 GB तक इसके मेमरी को बढ़ा सकते हैं। वहीं इस फोन में यूजर्स के एंटरटेनमेंट के लिए MP3 प्लेयर भी दे रही है। सबसे खास बात यहा है कि यूजर्स को इस फोन में सबका पसंदीदा स्नेक गेम भी मिल रहा है।

Nokia 110 (2023) का एक 4G वेरियंट भी है, जिसे पहले ही पेश किया जा चुका है। नोकिया के इस सेट में 2G कनेक्टिविटी को छोड़कर पहले वाले ही स्पेसिफिकेशन शामिल किए गए हैं, जो इसे किफायती बनाते हैं। इन तीनों फोन्स को 2G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। आपको बता दें कंपनी ने अभी इन तीनों फोन्स के कीमत का खुलासा नहीं किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nokia has launched three of its new phones simultaneously. In which powerful battery is also available with powerful features. Once fully charged, this phone can be used for 22 days. The special thing is that apart from these, you are also getting snake game in it
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X